{"_id":"124-64159","slug":"Lucknow-64159-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेसा को अब याद आया बिजली सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेसा को अब याद आया बिजली सुधार
Lucknow
Updated Mon, 29 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पिछले एक माह से भी अधिक समय से जबर्दस्त बिजली संकट का दंश झेल रहे बालाघाट उपकेंद्र से पोषित इलाकों के लोगों का विरोध कुछ तो काम आया। बिजली संकट को लेकर लोगों में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा था। पानी सिर से गुजरता देख देर से ही सही लेसा को याद आया इलाके में बिजली सुधार। 250 के करीब इंजीनियर और कर्मचारी रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद बालाघाट विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में पहुंचे और रखरखाव क काम किया। पहुंचते ही सभी जुट गए। कुछ लोग जहां जर्जर तारों को बदलने में लगे वहीं कुछ ट्रांसफार्मर की पेटियों को दुरुस्त करने लगे। काम युद्ध स्तर पर चला। इस बीच कार्य का जायजा लेने मध्यांचल निगम के प्रबंध निदेशक के अलावा क्षेत्रीय विधायक भी पहुंचे। हालांकि इस रखरखाव कार्य से लोग दिन भर बिजली संकट से जरूर रूबरू हुए लेकिन उनमें बिजली मिलने की उम्मीद बंधी है।
क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव के अनुसार इस कार्य के लिए पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11 हजार वोल्ट के फीडर को बंद करने का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले सर्वाधिक बिजली संकट वाले एकतानगर फीडर को बंद करके कैम्पवेल रोड के आजादनगर, यासीनगंज एवं मरी माता मंदिर मार्ग इलाके में जर्जर तार की जगह नए तार लगाने, ट्रांसफार्मर डिस्ट्रीब्यूशन पेटियों की मरम्मत एवं लोहे के तार हटाकर एरियर बंच कंडक्टर लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी तर्ज पर उपखंड अधिकारियों की अगुवाई में टीमों ने मोअज्जमनगर, बालागंज, गौशाला रोड, अल्मास बाग सरफराजगंज, कैटिल कॉलोनी, तोपखाना, करीमगंज एवं रस्तोगीनगर मेें कार्य शुरू हुआ। इसके अलावा उपकेंद्र परिसर में 33 केवी लाइन के बस आइसोलेटर एवं लाइन आइसोलेटर को मरम्मत कार्य हुआ।
दोपहर करीब दो बजे निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा रखरखाव कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंचे ,लेकिन उससे पहले विधायक रेहान नईम भी समर्थकों के साथ में कामकाज देखने आ गए थे। आशुतोष श्रीवास्तव ने शाम 6:30 बजे बताया कि जिस फीडर का कार्य खत्म हुआ उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही बिजली चालू कर दी गई। नए तार लगाने के साथ ही उपभोक्ताओं के सर्विस केबल को तत्काल जोड़ने का कार्य साथ-साथ ही हुआ।
विज्ञापन
नया उपकेंद्र बनाएंगे
प्रबंध निदेशक मिश्रा ने बताया कि आजादनगर, यासीनगंज, मरी माता मंदिर मार्ग, चाणक्यपुरी, एकता नगर, बरौरा हुसैन बाड़ी व मौजज्मनगर की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 33/11 केवी उपकेंद्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह उपकेंद्र कैम्पवेल रोड पर बनेगा, जिससे बालाघाट उपकेंद्र का विद्युत लोड कम होगा। उन्होेंने इस उपकेंद्र के लिए विधायक नईम से जगह का इंतजाम कराने का अनुरोध किया।
केबल फॉल्ट से जानकीपुरम में बत्ती गुल
लखनऊ। जानकीपुरम कॉलोनी के सैकड़ों लोगों ने रविवार को करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली संकट झेला। यह बिजली संकट केबल फॉल्ट के कारण उत्पन्न हुआ। वहीं दुबग्गा उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शनिवार रात से अब तक बिजली गायब है। वहीं बालाघाट उपकेंद्र के आजादनगर इलाके में रात नौ बजे के बाद बिजली चालू हुई। जीपीआरए उपकेंद्र के सेक्टर जे में सुबह 8 बजे अचानक 11 केवी भूमिगत केबल में फॉल्ट आ गया, जिससे जानकीपुरम के बड़े हिस्से की बत्ती गुल हो गई। देर से शुरू हुए रखरखाव कार्य के बाद दोपहर 12:30 बजे बिजली चालू हुई । इससे जनता को बिजली के साथ पानी संकट से रूबरू होना पड़ा। वहीं राजाजीपुरम में फीडर नंबर दो का तार टूटने के कारण दो घंटे तक बिजली बंद रही। वहीं दुबग्गा के करनपुर में शनिवार रात को ट्रांसफार्मर जल गया जो रविवार रात तक बदल नहीं सका। इसके कारण आस पास के इलाके अंधेरे में हैं। मलिहाबाद में भी अपराह्न तीन से रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बालाघाट उपकेंद्र के अधिकतर इलाके में रात 8:30 बजे तक बिजली चालू हो गई लेकिन आजादनगर में रखरखाव के दौरान अन्य कार्य बढ़ गया जिसके कारण रात नौ बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी। वहीं डालीबाग इलाके में शनिवार रात दो बजे ट्रांसफार्मर खराब गया था जिससे इलाके की बिजली दूसरे ट्रांसफार्मर से चालू हुई।