फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   इसी माह शुरू हो जाएगा डालीगंज ओवर ब्रिज

इसी माह शुरू हो जाएगा डालीगंज ओवर ब्रिज

Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 21 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म होने का समय आ गया। डालीगंज क्रॉसिंग पर बनाया जा रहा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। इसे इसी माह किसी भी दिन शुरू किया जा सकता है। फिलहाल तारीख अभी तय नहीं है लेकिन 27 से 31 जुलाई के बीच ब्रिज शुरू किया जान है। इस पुल के शुरू होने से निराला नगर से सीतापुर रोड के दोनों ओर रहने वाले लोगों की राह आसान होगी, वहीं दूसरी ओर पिछले करीब सवा साल से प्रतिबंधित यातायात खुलने से कई इलाकों को जाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा पुरनिया और अर्जुनगंज में निर्माणाधीन आरओबी का काम अक्तूबर में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

सरकार बनने के बाद ही तीन रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की परियोजना पर काम करना शुरू कर दिया गया था। करीब 600 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के तहत डालीगंज, पुरनिया और अर्जुनगंज क्रॅासिंग पर पुल बनाए जा रहे हैं। एलडीए तीनों के लिए नोडल एजेंसी और राज्य सेतु निर्माण निगम कार्यदाई संस्था है। इन पुलों के बनने से यहां पर लगने वाले लंबे जाम से जनता को निजात मिलेगी। इसके अलावा मान एवेन्यू क्रासिंग पर भी आरओबी को प्रदेश के बजट में हरी झंडी दिखा दी गई है। माल एवेन्यु में निर्माण अभी शुरुआती दौर में ही है।
विज्ञापन


किन- किन इलाकों को मिलेगी राहत
यह पुल निराला नगर की आठ नंबर क्रॉसिंग वाली सड़क को डालीगंज क्रॉसिंग से जोड़ने वाली सड़क से शुरू हो रहा है। रेल की पटरी के ऊपर से एल कट लेते हुए पुल सीतापुर रोड पर उतरा है। ऐसे में जो लोग निराला नगर से सीतापुर रोड और सीतापुर रोड से निराला नगर के लिए जाते हैं, उनको बहुत राहत होगी। फिलहाल पुल बनने के दौरान यहां यातायात प्रतिबंधित है। ऐसे में सीतापुर रोड से जाने वाले बड़े वाहन डालीगंज और अन्य इलाकों से होकर गुजर रहे हैं, वहां खासी राहत मिलेगी। यही नहीं टेढ़ी पुलिया कुर्सी रोड और इंजीनियरिंग कालेज चौराहे पर भी यातायात का दबाव कम हो जाएगा। लगभग 800 मीटर लंबे पुल पर कुल खर्च 200 करोड़ से अधिक का आया है। राज्य सेतु निगम के एक अधिकारी ने बताया कि, इस महीने के आखिर में 27 से 31 जुलाई के बीच में पुल का उद्घाटन कर दिया जाएगा। रेलवे ने भी अपना काम पूरा कर दिया है। केवल पुल के नीचे की सड़क को थोड़ा दुरुस्त करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में दो और पुलों का आगाज
एलडीए की देखरेख में सेतु निगम द्वारा बनवाए जा रहे अर्जुनगंज और पुरनिया क्रॉसिंग के दो अन्य रेलवे ओवर ब्रिज का आगाज अक्तूबर में कर दिया जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों पुलों का भी मात्र 20 से 25 फीसदी काम ही बचा हुआ है। पुरनिया क्रॉसिंग पर पुल बनने से सीतापुर रोड और अलीगंज के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अर्जुनगंज का पुल शुरू होने से सुल्तानपुर रोड पर लगने वाला लंबा जाम खत्म होगा। इस पुल निर्माण के दौरान जो भीड़ शहीद पथ पर बढ़ी है, वह भी कम हो जाएगी।

माल एवेन्यु में भी तेजी से काम जारी
सेतु निगम के मुताबिक, माल एवेन्यु में बनाए जा रहे पुल का काम भी तेजी से जारी है। यहां कैंट बोर्ड से विवाद जैसी कोई बात नहीं है। जल्द ही दोनों ओर निर्माण शुरू करवाया जा रहा है। फिलहाल सिटी साइड पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed