{"_id":"124-63147","slug":"Lucknow-63147-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी वैन, मालिक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बनी वैन, मालिक झुलसा
Lucknow
Updated Tue, 16 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनीनगर में सोमवार को नादरगंज सीएनजी पंप पर गैस भराने आई एक मारुति वैन में आग लग गई। बीच सड़क पर धूं-धूं करती वैन देख अफरातफरी मच गई। चालक ने गाड़ी में रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। हादसे में झुलसे वैन मालिक को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आशियाना के न्यू गुड़ौरा निवासी असगर अली (20) सोमवार को तकरीबन सवा चार बजे अपनी मारुति वैन (यूपी-32यू-7990) में गैस भराने नादरगंज स्थित सीएनजी पंप आए थे। वैन उनका चालक शरीफ चला रहा था। नादरगंज तिराहे के पास अचानक वैन में आग लग गई। हादसे में असगर अली गंभीर रूप से झुलस गया। राहगीरों ने गाड़ी में फंसे असगर और शरीफ को बाहर निकाला।
विज्ञापन