फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से मेधवियों का मोह भंग

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से मेधवियों का मोह भंग

Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी कंबाइड मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम (सीपीएमटी)-2013 के मेधावियों को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षण संस्थान ज्यादा नहीं भा रहे हैं। संसाधनों की कमी के चलते मेधावी प्रदेश के बजाय नई दिल्ली समेत दूसरे क्षेत्रों की ओर रुख करना ज्यादा बेहतर समझते हैं। हालांकि, राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में मौका मिले तो वे रुकने को तैयार हैं। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित सीपीएमटी में राजधानी के मेधावियों ने अपना जलवा बिखेरा हैं। चार मेधावियों ने टॉप 20 में जगह पाई है जबकि 100वीं रैंक के अंदर 10 से ज्यादा मेधावी अपनी जगह पाने में सफल रहे हैं। ये मेधावी सीपीएमटी में सफल जरूर रहे हैं लेकिन इनमें से तमाम प्रदेश के बाहर ही पढ़ाई करने के इच्छुक हैं। सीपीएमटी में दूसरा स्थान पाने वाले राजधानी के रघुनंदन एम्स को अपनी प्राथमिकता बताते हैं। एम्स मेडिकल एग्जाम में 20वां स्थान पाने वाले रघुनंदन कहते हैं कि वहां मौके ज्यादा हैं जबकि प्रदेश के संस्थान में आवश्यक शिक्षण सामग्री तक उपलब्ध नहीं है। वहीं, रोहित सिंह (6 रैंक) कहते हैं कि मेडिकल के लिए प्रदेश में कानपुर मेडिकल कॉलेज और लखनऊ में केजीएमयू के अलावा कोई भी ऑप्शन नहीं है। यह दोनों कॉलेज भी तकनीक के मामले में काफी पीछे चल रहे हैं। दीक्षा शर्मा (7 रैंक) जेआईपीएमईआर में दाखिले को वरीयता दे रही हैं। हालांकि, केजीएमयू में अवसर मिलने पर एक बार विचार करने को वे तैयार हैं। रघुनंदन की तरह अनिकेत मिश्र (16 रैंक) की पहली पसंद भी एम्स ही है। अरविंद दीक्षित (40 रैंक) ने केजीएमयू में दाखिला लेने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed