फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   नाबालिग साली से दुष्कर्म, गिरफ्तार

नाबालिग साली से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल के बहाने नाबालिग साली को घर बुलाया। उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद चार महीने तक उसका यौनशोषण करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर जीजा की करतूत उजागर हुई। महिला थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना प्रभारी शिवा शुक्ला ने बताया कि बंदरिया बाग में कटाई वाला पुल निवासी ने छह महीने पहले अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग साली को घर बुलाया था। इस दौरान उसने किशोरी को अलग कमरे में ले जाकर धमकाया और दुष्कर्म कर डाला। बदनामी के डर से किशोरी के खामोश रहने पर उसने आए दिन करतूत शुरू कर दी। चार महीने से यौनशोषण का शिकार हो रही किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार के लोगों को संदेह हुआ। किशोरी से पूछताछ की तो उसने जीजा की करतूत उजागर कर दी। माता-पिता को साथ लेकर दस दिन पहले पीजीआई थाने पहुंची। वहां कोई सुनवाई न होने पर किशोरी ने सोमवार दोपहर महिला थाने में शिकायत की। इस पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस टीम ने अंडे का ठेला लगाने वाले को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को डॉक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed