{"_id":"124-61420","slug":"Lucknow-61420-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों में फंसे यात्रियों की मदद को उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों में फंसे यात्रियों की मदद को उठे हाथ
Lucknow
Updated Sun, 23 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केदारनाथ धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की मदद के लिए शहरवासी आगे आए हैं। विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने जहां स्वेच्छा से एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया है। वहीं, कई जगहों पर शिविर लगाकर राहत सामग्री भी जुटाई जा रही है, जिसे स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से तत्काल उत्तराखंड के प्रभावित इलाकों तक पहुंचाई जाएगी। रजत डिग्री कॉलेज के स्टाफ ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन दान करने की सहमति जताई। वहीं, छात्र-छात्राओं ने भी अपने एक दिन का जेब खर्च राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया। यूपी जनकल्याण समिति के सदस्यों ने अपनी एक दिन की पेंशन प्रधानमंत्री कोष में भेजने का निर्णय लिया है। प्रांतीय अध्यक्ष शिवकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में राजाजीपुरम् के ई-ब्लॉक चौराहे पर एक शोकसभा का आयोजन भी किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल 26 जून को राहत सामग्री लेकर उत्तराखंड जाएगा। मोमिन अंसार सभा ने शनिवार को अमीनाबाद स्थित झंडे वाले पार्क में प्राकृतिक आपदा के शिकार लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अंसारी ने लोगों से अपील की है कि लोग आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आएं। अफहाम-ए-जमा कमेटी की तरफ से भी बद्रीनाथ प्राकृतिक आपदा के लिए हर संभव सहायता की अपील की गई है। उधर, शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद व मौलाना हमीदुल हसन ने प्राकृतिक आपदा पर अफसोस जताया है। साथ ही दुआ की है कि जो लोग वहां फंसे हैं वे सब सलामती के साथ अपने-अपने घरों को पहुंच जाएं। मौलाना हमीदुल हसन ने लोगों को बचाने में सेना के किए प्रयासों की सराहना की है। सार्थक आईएएस कोचिंग और आदर्श व्यापार मंडल ने शिविर लगाकर राहत सामग्री जुटाई। अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि रविवार को खुर्रम नगर, उदयगंज चौराहा, चौक चौराहा व भूतनाथ बाजार में राहत सामग्री जुटाई जाएगी। लखनऊ विवि के ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने उत्तराखंड आपदा रिलीफ कैंपेन की शुरुआत की। उधर, हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मसीही सेवा दल की तरफ से प्रार्थना सभा हुई। संस्था अध्यक्ष संजय रॉबिन्सन ने सभी से मदद की अपील की। इस अवसर पर निर्मला वाल्टर, संजय एरिक, अनुपम क्लाउडियस, पूनम त्रिपाठी समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोकभारती ने उत्तराखंड आपदा सहायता शिविर का गठन किया है। इसके लिए उत्तराखंड में अलग-2 जगहों पर सहायता शिविर लगाए गए हैं। मुख्य केंद्र 0135-2725776, 9410150833 पर संपर्क किया जा सकता है। यहां से अलग-2 इलाकों में बने शिविर की भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन