{"_id":"124-61079","slug":"Lucknow-61079-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदा सचिवालय कर्मी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदा सचिवालय कर्मी, मौत
Lucknow
Updated Wed, 19 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कृष्णानगर में मंगलवार को एक सचिवालय कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।
एसआई अनुराग उपाध्याय के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे कृष्णानगर के पंडितखेड़ा में एक व्यक्ति के ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को तलाशी में मृतक की जेब से सेलफोन व कुछ कागजात बरामद हुए। जिनके आधार पर उसकी शिनाख्त कृष्णानगर की न्यू इंद्रलोक कॉलोनी निवासी महिपाल सिंह यादव तौर पर हुई। महिपाल सचिवालय के राजस्व विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। जेब से मिले सेल फोन की मदद से उसके परिवार के लोगों हादसे की जानकारी दी गई। छोटे बेटे दीपू (20) ने बताया कि मां बड़े भाई जीतू के साथ ननिहाल गई है। पुलिस का कहना है कि किसी बात पर कहासुनी के बाद पत्नी के मायके जाने से महिपाल तनाव में था।