फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   राजधानी में ऐश्वर्य दत्त ने बाजी मारी

राजधानी में ऐश्वर्य दत्त ने बाजी मारी

Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 09 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी यूपी बोर्ड हाईस्कूल के नतीजों में राजधानी में ऐश्वर्य दत्त ने बाजी मारी है। एसकेडी अकादमी के इस छात्र ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ सिटी टॉप किया है। राजधानी के इस होनहार छात्र ने अभावों का तिलिस्म तोड़ मेधावियों ने सफलता का इतिहास रचा है। राजाजीपुरम में रहने वाले ऐश्वर्य ने अभावों में सफलता की ये ज्योति जलाई है। ऐश्वर्य के पिता राम मौर्या माध्यमिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। मां कमला घर संभालती हैं। ऐश्वर्य के बेटे भाई सुनील दत्त मौर्य ने भी इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। हाल में, जारी नतीजों में प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाने में सफल हुआ है। इंजीनियर बनने का लक्ष्य निर्धारित कर चुके ऐश्वर्य ने इस सफलता को पाने के लिए फोकस्ड स्टडी और आत्मविश्वास को अपना मूल मंत्र बनाया। ऐश्वर्य कहते हैं कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपना पूरा ध्यान टॉपिक्स को रटने के बजाए कॉन्सेप्ट क्लीयर करने पर दिया। एक समय सारिणी तैयार की और हर हाल में उसे नियमित ढंग से उसके अनुसार पढ़ाई की। नतीजन, परीक्षा से दो महीने पहले ही सिलेबस पूरा कर लिया। इसके बाद भी, रिजीवन को पूरा समय दिया। घर में नियमित पांच से छह घंटे की पढ़ाई का रुटीन था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने केकारण कोचिंग का भी सहारा नहीं लिया। ऐश्वर्य आगे चलकर आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहता है। ऐश्वर्य की मां कमला कहती हैं कि बेटे ने मेहनत की और वह रंग लाई। घर में आर्थिक स्थिति चाहें कुछ भी हो, लेकिन उन्होंने ठान लिया है कि इसे ऐश्वर्य की पढ़ाई में रोड़ा नहीं बनने देंगे। वह कहती हैं कि ऐश्वर्य और सुनील दोनों में उन्हें फक्र से सिर ऊंचा करने की वजह दी है। आगे भी बेटों से यह खुशी मिलने की आस है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed