फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   पासवर्ड भूल गए तो खुद कर सकते हैं ब्रेक

पासवर्ड भूल गए तो खुद कर सकते हैं ब्रेक

Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंटरनेट के बारे में काफी जानकारी रखते हैं और खुद की वेबसाइट है या फिर दिनभर में दर्जनों वेबसाइट विजिट करते हैं तो उसकी सुरक्षा के प्रति भी सतर्क हो जाइए। अगर आप अलग-अलग वेबसाइट पर विजिट करते हैं तो उस पर क्लिक करने के बाद मांगी जानी वाली जानकारी देने से बचें। हो सकता है कि अनजाने में हुई इस गलती से आपको नुकसान पहुंचने के साथ-साथ आपके मेल बॉक्स में फर्जी ई-मेल भी आने लगें। ये जानकारी इंडियन साइबर आर्मी के आईटी एक्स्पर्ट प्रथम ठाकुर ने ‘अमर उजाला’ कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि अगर आप खुद की वेबसाइट बनाते हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट हैं जो पर्सनल वेबसाइट क्रिएट करने के नाम पर हजारों रुपये की फीस लेती हैं लेकिन फीचर्स के नाम पर किए गए वादों पर खरा नहीं उतरतीं।
विज्ञापन


पासवर्ड भूल गए तो न हों परेशान ः अगर आप अपने कंप्यूटर का पासवर्ड भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो आपके पासवर्ड को रिकवर कर सकता है। सबसे पहले आपकोे ‘ओपीएच क्रैक’ नाम का सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। उसे सीडी या पेन ड्राइव में सेव करने के बाद सिस्टम में ऑटोमेटिक मोड में रन करा दें। थोड़ी देर बाद कंप्यूटर का पासवर्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इसके बाद कंप्यूटर को रिस्टार्ट कर उस पासवर्ड से कंप्यूटर को खोल लें। ये सॉफ्टवेयर विंडोज एक्सपी, विंडोज-7 और विंडोज सर्वर सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


खतरनाक है बैट फाइल ः अगर आपके कंप्यूटर में कोई ऐसी फाइल है जिस पर क्लिक करने से ही आपका सिस्टम शट डाउन मोड में चला जाता है तो आपके सिस्टम में बैट वायरस नामक फाइल का अटैक हो चुका है। ये फाइल आपके सिस्टम को स्लो करने के साथ आपकी कई जरूरी फाइलों को डिलीट भी कर सकती है। इस तरह के सॉफ्टवेयर से बचने के लिए आप अपने सिस्टम को समय-समय पर स्कैन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed