{"_id":"124-58988","slug":"Lucknow-58988-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी को जलाया, गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए पत्नी को जलाया, गिरफ्तार
Lucknow
Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज इलाके में सोमवार को दहेज लोभी पति ने केरोसिन छिड़कर कर पत्नी को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला केा बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेठानी की तहरीर पर पुलिस ने उसके देवर व सास के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शबाना (26) की शादी चार वर्ष पूर्व खदरा निवासी मो. फहीम के साथ हुई थी। दोनों से एक दो साल की एक बेटी है। फहीम का बड़े भाई गुलजार का परिवार हसनगंज के शुक्ल गुड़िया मोहल्ले में रहता है। गुलजार की पत्नी रेशमा का कहना है कि उसका देवर फहीम व सास कैसरजहां ने दहेज के लिए शबाना को प्रताड़ित करती थी। इसी के चलते सोमवार को भी कहासुनी के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे फहीम ने अपनी मां के साथ मिलकर शबाना पर केरोसिन छिड़कर कर आग लगा दी। चीखपुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने गंभीर हालत में उसे बलरामपुर अस्पताल पहुंचा। रेशमा की लिखित शिकायत और शबाना के बयान के बाद पुलिस ने फहीम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसकी मां फरार है।
विज्ञापन