{"_id":"124-57935","slug":"Lucknow-57935-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर परिवार को पीटा
Lucknow
Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में दबंग युवक ने मजार पर चादर चढ़ाकर परिवार की महिलाओं के साथ लौट रही किशोरी से छेड़खानी की। विरोध पर साथियों की मदद से किशोरी व अन्य महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को अस्पताल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक, मलेशेमऊ निवासी हाशिम अली की पत्नी साजदा बेगम (62) शनिवार देर शाम परिवार की अन्य महिलाओं के साथ गांव में मजार पर चादर चढ़ाकर लौट रही थीं। रास्ते में पड़ोसी अफजल के बेटे शुएब से किसी बात पर झगड़ा हो गया। शुएब ने साथियों की मदद से मारपीट की। इसमें साजदा, उनकी बहू व पोती को चोट आई थी। मारपीट का मामला दर्ज करके घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल साजदा का कहना है कि शुएब ने उनके परिवार की एक किशोरी से सरेराह छेड़खानी की। विरोध पर साथियों की मदद से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में एसएसपी जे रविंदर गौड ने सीओ गोमतीनगर को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।