फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन आठ से

जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन आठ से

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से पहली बार आयोजित जेईई मेन की परीक्षा खत्म होने के बाद अब आईआईटी की ओर से होने वाले जेईई एडवांस का रजिस्ट्रेशन आठ मई से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन 13 मई तक चलेगा। इसके लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। जेईई एडवांस 2013 में बैठने वाली छात्राओं के लिए आवेदन पूरी तरह से मुफ्त कर दिया गया है। जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले सभी वर्गों के छात्रों में से उच्चतम अंक पाने वाले डेढ़ लाख छात्रों को जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। जेईई एडवांस की ऑफलाइन परीक्षा 2 जून को होनी है। छात्रों को एसबीआई बैंक की शाखाओं में आठ से 14 मई तक फीस का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड 15 से 31 मई के बीच डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार सामान्य और ओबीसी के छात्रों को आवेदन के लिए 1800 रुपये फीस चुकानी होगी। पहले यह 1600 रुपये था। एससी-एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग श्रेणी के तहत आने वाले छात्रों को 900 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed