फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   जाम लगा तो नपेंगे प्रभारी अफसर

जाम लगा तो नपेंगे प्रभारी अफसर

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एसएसपी ने शहर में सर्वाधिक जाम लगने वाले पंद्रह चौराहों को चिह्नित कर इन्हें जाम मुक्त करने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत पुलिस सोमवार से विशेष अभियान चलाएगी। हर चौराहे पर संबंधित चौकी प्रभारी व यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। इनकी जिम्मेदारी होगी कि किसी चौराहे पर जाम नहीं लगे। किन्हीं कारणों से यदि जाम लगता है तो इसके लिए संबंधित प्रभारी जिम्मेदार माने जाएंगे और उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक सभाराज, प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत कुटियाल, राजेश कुमार यादव व डॉ. अर्चना सिंह को इस अभियान के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई हैै। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में इस अभियान में मदद करेंगे। अभियान कितना सफल रहा, इसकी हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

हटाए जाएंगे अतिक्रमण ः एसएसपी ने बताया कि चौराहों पर जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण है। इसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। चौराहे के आसपास दुकानों व पार्किंग को तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा। हर दुकान के बाहर गार्ड तैनात करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए व्यापारियाें से सहमति बनाई जा रही है। गार्ड की ड्यूटी होगी कि वह दुकान के सामने गाड़ियां खड़ी न होने दे और न ही कोई ठेला लगा पाए। इन पर निगरानी की जिम्मेदारी प्रभारी पुलिस अफसर की होगी। अगर किसी दुकानदार ने नियम का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ एमवी एक्ट, पुलिस एक्ट व उप्र नगर विकास योजना संशोधन अधिनियम 1997 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आम जनता की भी लेंगे मदद ः ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए आम जनता की भी मदद ली जाएगी। एसएसपी ने जनता से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शिक्षित लोगों व छात्रों को यातायात पुलिस का पहचान पत्र जारी किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई ः अभियान के दौरान वाहनों के ओवरलोडिंग, अनधिकृत तरीके से वाहन पार्क करने, बीच सड़क पर वाहन रोक कर सवारी चढ़ाने व उतराने, टेम्पो व ऑटो पर कंट्रोल रूम का नंबर, चालक का मोबाइल नंबर अंकित न होने तथा चालक के निर्धारित वर्दी न पहनने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये चौराहे किए गए चिह्नित ः आलमबाग बस अड्डा, बाराबिरवा चौराहा, कैसरबाग का महाराणा प्रताप चौराहा, अशोक लाट चौराहा, बर्लिग्ंटन चौराहा, हजरतगंज चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, कलेवा तिराहा, मुंशी पुलिया चौराहा, चिनहट में मटियारी तिराहा, टेढ़ी पुलिया चौराहा, जानकीपुरम का इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, आईटी चौराहा, चौक का शहमीना चौराहा, बांसमंडी चौराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed