फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   कई इलाकों में नहीं दिखे जी व स्टार

कई इलाकों में नहीं दिखे जी व स्टार

Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में डिजी एमएसओ को जी व स्टार ग्रुप ने प्रसारण सिग्नल बंद कर दिए हैं। इससे शनिवार को गोमतीनगर के कुछ इलाकों, डालीगंज, त्रिवेणीनगर सहित ट्रांसगोमती के कई मोहल्लों में केबल टीवी दर्शकों को दोनों कंपनियों के चैनल दिखने बंद हो गए और अगले कई दिन तक यही स्थिति बनी रहने की आशंका है। इस कार्रवाई के पीछे व्यावसायिक अनुबंध की शर्तें बताई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर यह कार्रवाई डेन एन्ज्वाय (एमएसओ) ने की है। उसके निदेशक उमेश्वर सिंह के मुताबिक डिजी के एमएसओ और ब्रॉडकास्टर के बीच भुगतान का मामला लंबित है। संबंधित ट्रिब्यूनल ने डिजी के एमएसओ को 19 अप्रैल तक समय दिया था, लेकिन भुगतान का मामला निस्तारित नहीं हुआ इसलिए जी व स्टार के चैनलों का प्रसारण रोक दिया गया है। उधर, डिजी के एमएसओ जीवन खन्ना का कहना है कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ न्यायालय जाएंगे। दूसरी तरफ डेन के दो एमएसओ ने शनिवार को भी दिन के समय एनालॉग प्रसारण बंद रखा। इसके चलते शहर के ज्यादातर इलाकों में सेटटॉप बॉक्स (एसटीबी) नहीं लगवा पाए उपभोक्ता टीवी चैनल नहीं दे पाए।
विज्ञापन

8 मई को दिल्ली बुलाए गए एमएसओ व अधिकारी ः सेटटॉप बॉक्स के मुद्दे पर प्रसारण मंत्रालय ने राजधानी सहित देश उन 38 शहरों के एमएसओ को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है, जहां एनालॉग प्रसारण पूरी तरह बंद करने की मियाद 31 मार्च तय की थी। इस बैठक में समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed