फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   80 हजार टीवी हो जाएंगे खामोश

80 हजार टीवी हो जाएंगे खामोश

Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 18 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बिना सेटटॉप बॉक्स केबल प्रसारण देखने वाले उपभोक्ताओं के टीवी सेट बृहस्पतिवार रात बारह बजे से साइलेंट मोड में आ जाएंगे। एनालॉग सिग्नल से केबल प्रसारण जारी रखने की मोहलत 18 अप्रैल को खत्म हो रही है। इससे बचने के लिए शहर के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को उपभोक्ता अपने ऑपरेटरों के यहां सेटटॉप बॉक्स लगवाने के लिए चक्कर काटते नजर आए। इसके बावजूद कहीं एमएसओ तो कहीं केबल ऑपरेटरों की मनमानी के कारण 80 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के टीवी सेटों के साइलेंट मोड में जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

मनोरंजन कर उपायुक्त सीपी त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि फिलहाल केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने 18 अप्रैल को खत्म हो रही मियाद को और आगे बढ़ाने के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया है, इसलिए बृहस्पतिवार रात बारह बजे से शहर के सभी इलाकों में एनालॉग सिग्नल से केबल प्रसारण बंद हो जाएगा। इसका उल्लंघन करने वाले केबल ऑपरेटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने दावा किया कि शहर के कई इलाकों में मांग के आधार पर एसटीबी लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। बचे हुए इलाकों में भी चारों एमएसओ ने 18 अप्रैल तक बॉक्स पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। एमएसओ ने भी दावा किया है कि ऑन डिमांड व्यवस्था के तहत केबल ऑपरेटरों को सेटटॉप बॉक्स की सप्लाई पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि केंद्रीय मंत्रालय ने 18 अप्रैल तक एनालॉग सिग्नल पर 60 फीसदी पेड चैनल के साथ केबल प्रसारण की छूट दी थी। इसका उद्देश्य मांग के बाद भी सप्लाई न होने के कारण सेटटॉप बॉक्स लगवाने से वंचित डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं तक बॉक्स पहुंचवा कर केबल प्रसारण को शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन बनाने का था। इसके बाद भी मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) व केबल ऑपरेटरों की मनमानी से शहर के ज्यादातर इलाकों में उपभोक्ताओं को भटकना पड़ रहा है। कीमत जमा कराने के बाद भी उन्हें सेटटॉप बॉक्स नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाने पड़ रहे ऑपरेटरों के चक्कर
एमएसओ स्तर से बॉक्स की सुस्त रफ्तार सप्लाई के कारण आलमबाग, सरोजनीनगर, चौक, राजाजीपुरम, ठाकुरगंज, सदर, महानगर, अलीगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर, जानकीपुरम व विकास नगर सहित कई इलाकों में अब भी 80 हजार से अधिक उपभोक्ता एसटीबी लगवाने के लिए केबल ऑपरेटरों के चक्कर काट रहे हैं। एमएसओ इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर संचालित केबल ऑपरेटरों के बीच चल रही आपसी तनातनी को कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि चीन व ताइवान से एसटीबी की सप्लाई मिलने के बाद हर इलाके के ऑपरेटरों को बॉक्स उपलब्धत करा दिए गए हैं। इसे उपभोक्ता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी तो ऑपेरटरों को ही उठानी पड़ेगी।


बॉक्स का टोटा खत्म होने का दावा
एमएसओ डेन एंज्वाय के उमेश्वर सिंह ने बताया कि चीन से एक लाख बॉक्स की नई खेप आने के कारण फिलहाल इसकी कोई कमी नहीं है। क्षेत्रीय स्तर पर केबल ऑपरेटर बेवजह शॉर्ट सप्लाई का बहाना बना लेटलतीफी कर रहे हैं। हर केबल ऑपरेटर को उसकी डिमांड के आधार पर सेटटॉप बॉक्स उपलब्ध करा दिए गए हैं। उपभोक्ता सीधे अपने केबल ऑपरेटर या एमएसओ से संपर्क कर एसटीबी लगवा सकता है। उन्होंने साफ किया कि बुधवार देर शाम तक केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय से एनालॉग सिग्नल से केबल प्रसारण की मियाद आगे बढ़ाने के संबंध में कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए बृहस्पतिवार रात बारह बजे के बाद बिना सेटटॉप बॉक्स प्रसारण नहीं देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed