{"_id":"124-56232","slug":"Lucknow-56232-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने मासूम बच्ची समेत खुद को जलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने मासूम बच्ची समेत खुद को जलाया
Lucknow
Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। चिनहट के विमलनगर में नशेड़ी पति की प्रताड़ना से त्रस्त एक महिला ने मंगलवार रात घर में भीतर से ताला लगाया और शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। पास में लेटी मासूम बच्ची भी लपटों से घिर गई। दोनों को आग से घिरा देख पति भाग निकला। पड़ोसियों ने आग बुझाने के साथ पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक, विमलनगर स्थित झोपड़ पट्टी में रहने वाला मजदूर परमानंद गुप्ता शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। पत्नी शिवकुमारी (25) से किसी बात पर नोकझोंक हुई। इस पर शिवकुमारी ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेला और आग लगा ली। पास में सो रही एक साल की बेटी खुशबू भी इसकी चपेट में आ गई। उसके साथ घर में रखा सामान भी धूं-धूं कर जलने लगा। घर आग से घिरा देख आसपास के लोग पानी से भरी बाल्टी लेकर दौड़े। इस बीच पड़ोस में रहने वाली शिवकुमारी की बहन गायत्री ने दरवाजा तोड़ा और जान पर खेल कर खुशबू को बाहर निकाला जबकि, लोगों को एकत्र होते देख परमानंद भाग निकला। नागरिकों ने पुलिस को सूचना देने के साथ आग बुझाई। इस बीच गायत्री के पति गोकुल ने खुशबू को पड़ोसियों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शिवकुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी परमानंद का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था।