फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   5000 रुपये बाकी तो बत्ती गुल

5000 रुपये बाकी तो बत्ती गुल

Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sun, 07 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आपने कई माह से बिजली बिल चुकता नहीं किया है। आपके बिल की रकम त्र5000 हो चुकी है तो आपके घर की किसी भी बिजली किसी भी समय काटी जा सकती है। लेसा ने शनिवार से यह कार्रवाई शुरू कर दी है। इसलिए बेहतर होगा कि जल्दी से जल्दी बिल जमा कर नहीं तो बकाएदार को बिजली कटने पर कनेक्शन काटने व जोड़ने का शुल्क भरना होगा। लेसा मार्च के तय लक्ष्य 152 करोड़ रुपये से अभी कोसों दूर है। इसके चलते बड़े अफसरों की धड़कने बढ़ गई हैं। लेसा को पांच दिन में 52 करोड़ रुपए की धनराशि वसूलनी है। इसके लिए शनिवार से बुधवार तक बकाया बिल पर बिजली काटो अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए सभी अधिशासी अभियंताओं को उनके क्षेत्र के बकाएदारों की सूची थमाई गई है। अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि सूची में से पांच हजार रुपए या इससे अधिक के बकाया बिल पर बकाएदारों के घर, दुकान व दफ्तर की बिजली काट दी जाए। शनिवार से बिजली काटने के लिए ये टीमें सूची लेकर मोहल्लों में घूमी। अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि उपभोक्ता जब तक बिल जमा न कर दें तब तक बिजली जोड़ी न जाए। बिजली जोड़ने से पहले सिंगिल फेज के कनेक्शन को जोड़ने से पहले डिस-कनेक्शन एवं री-कनेक्शन शुल्क के रूप में 300 रुपए और थ्री फेज कनेक्शन का 550 रुपए का शुल्क जमा कराया जाए। कटे कनेक्शन के आधार पर डिस-कनेक्शन एवं री-कनेक्शन शुल्क की गणना होगी। लेसा की इस राजस्व वसूली की निगरानी मध्यांचल निगम के मुखिया एपी मिश्रा खुद कर रहे हैं। खासतौर पर उन खंडों में अधिशासी, सहायक एवं अवर अभियंताओं के पेंच कसें है जिनका राजस्व सबसे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed