फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   उम्रकैद के सजायाफ्ता सूबेदार के भाई की हादसे में मौत, दूसरा घायल

उम्रकैद के सजायाफ्ता सूबेदार के भाई की हादसे में मौत, दूसरा घायल

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। फर्जी एनकाउंटर में उम्रकैद की सजा पाने के चार घंटे के भीतर ही तत्कालीन सूबेदार रमाकांत दीक्षित का एक भाई सड़क हादसे में मारा गया और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई शुक्रवार शाम कोर्ट से फैसला सुनकर लौट रहे थे। गोसाईगंज में बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। गोसाईगंज थाने के एसआई ने बताया कि बाराबंकी के हैदरगढ़ थाने के अमानपुरवा में रहने वाले राजकुमार दीक्षित (40) अपने बड़े भाई हंसराज (50) के साथ शुक्रवार शाम सीबीआई कोर्ट से फैसला सुनकर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में कस्बा अमेठी में मुश्ताक पेट्रोलपंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक ने बाइक समेत सड़क पर गिरे राजकुमार को रौंद डाला, जबकि तेज झटका लगने से सड़क किनारे गिरा हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच, मुकदमे की सुनवाई से लौट रहे अन्य लोग भी आ गए। पुुलिस ने उनकी मदद से हंसराज को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि राजकुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बीच, मौके पर पहुंचे राजकुमार व हंसराज के बड़े भाई नरेंद्र दीक्षित ने बताया कि मुकदमे का फैसला सुनने के लिए गांव से 20-22 लोग कोर्ट गए थे। कुछ लोग बाइक से लौट रहे थे, जबकि वह अन्य लोगों के साथ बस में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed