{"_id":"124-55393","slug":"Lucknow-55393-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हिंदी-उर्दू साहित्य सेवियों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हिंदी-उर्दू साहित्य सेवियों का होगा सम्मान
Lucknow
Updated Fri, 29 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ लिटरेरी फेस्टिवल की धूम के बाद अब शुक्रवार से राजधानी में एक तीन दिवसीय साहित्यिक समारोह का भी आगाज होगा। हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी की ओर से होने वाले आयोजन में राज्यपाल बीएल जोशी हिंदी उर्दू साहित्य से जुड़ीं 15 विभूतियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे से गोमती नगर के संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। सम्मान समारोह के बाद यहां नादिरा बब्बर के निर्देशन में नाटक बेगम जान का मंचन होगा। संस्था के महासचिव अतहर नबी ने बताया कि समारोह में हिंदी उर्दू की 15 साहित्यिक विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में गीतकार समीर, महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विवि वर्धा के कुलपति विभूति नारायण राय, उप्र हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, साहित्यकार तुलसी, डॉ. रंजीत साहा, मृणालिनी पाटिल, आरपी शुक्ल और टोमेको टकोची को हिंदी साहित्य में योगदान के लिए साहित्य शिरोमणि और साहित्य श्री सम्मान दिया जाएगा। वहीं उर्दू साहित्य में योगदान देने के लिए कहानीकार जावेद सिद्दीकी, प्रो. नसीर खां, डॉ. ख्वाजा यूनुस, प्रो. साहब अली, डॉ. इक्तेदार फारुखी, डॉ. सीमा सगीर और डॉ. शेख अब्दुल्लाह को उर्दू अदब अवार्ड दिया जाएगा। शनिवार सुबह राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में उर्दू कहानीकार जावेद सिद्दीकी की शख्सियत पर चर्चा होगी। वहीं रविवार सुबह होने वाली संगोष्ठी में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्व. श्रीलाल शुक्ल की स्मृति में परिचर्चा होगी। इसमें डॉ. सूर्यकुमार पांडेय, नरेश सक्सेना, विलायत जाफरी समेत तमाम साहित्यकार और विचारक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन