फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बादलों ने भी खेली होली, मौसम हुआ नरम

बादलों ने भी खेली होली, मौसम हुआ नरम

Fri, 29 Mar 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 29 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। होली पर रंगों की फुहारों के अगले ही दिन मौसम ने भी रंग दिखाए। बृहस्पतिवार तड़के से ही गरज-चमक के बीच छिटपुट बरसे बादलों ने लोगों को भिगोया। मौसम के बदले तेवरों के चलते पारा भी लुढ़का। दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 29.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 18.8 रिकार्ड हुआ। दिन भर गरज-चमक के बीच हुई छिटपुट बूंदाबांदी से राजधानी में 0.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। बूंदाबांदी के साथ ही चले तेज हवाओं के झोंको ने होली के बाद मौसम के तेवर भी नरम कर दिए। शाम होते ही राजधानी बादलों के आगोश में आई तो फिजां में सिहरन का अहसास हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। अगले 24 घंटे भी मौसम के यही मिजाज जारी रह सकते हैं। शुक्रवार को भी बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी। कुछेक इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। हवाओं के तेज झोंके भी चल सकते हैं। शनिवार से मौसम का साफ होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed