{"_id":"124-54316","slug":"Lucknow-54316-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थल पर बोर्ड लगाने को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थल पर बोर्ड लगाने को लेकर बवाल
Lucknow
Updated Tue, 12 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में एक धर्मस्थल पर बोर्ड लगाने को लेकर सोमवार सुबह एक ही समुदाय के दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। एसओ इंदिरानगर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव रसूलपुर सादात में एक धर्मस्थल पर 161 साल से 15 व 16 अप्रैल को मेला लगता है। इसमें विभिन्न समुदाय के लोग शामिल होते हैं। इस धर्मस्थल पर एक पक्ष ने सोमवार सुबह बोर्ड लगा दिया। इसकी भनक लगने पर दूसरे पक्ष के लोग एकत्र होकर विरोध जताने लगे। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के तमाम लोग मौके पर जा पहुंचे। नारेबाजी होते देख एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंचे एसओ ने हालात बिगड़ते देख उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। थोड़ी देर में कई थानों का फोर्स व पीएसी पहुंच गई। तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने मौका मुआयना करके दस्तावेज देखे। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत शुरू हुई। वह एक-दूसरे पर कब्जे का आरोप लगाने लगे। अफसरों ने दोनों पक्षों को हिदायत देने के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। करीब एक घंटे प्रयास के बाद हालात काबू में कर लिए गए। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर धर्मस्थल के पास पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन