फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   बंधक छात्रा को छुड़ाया, शिक्षक गिरफ्तार

बंधक छात्रा को छुड़ाया, शिक्षक गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एक शिक्षक की करतूत ने गुरु की गरिमा को शर्मसार कर दिया। परिजनों से नाराज छात्रा को कमरा दिलाने के बहाने अशियाना के रुचिखंड स्थित एक मकान में दो दिन से बंधक बना कर रखा था। आशियाना पुलिस ने महिला कांस्टेबल की मदद से शुक्रवार को छात्रा को छुड़ाने के साथ ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के ही स्कूल का शिक्षक उसे घर पर ट्यूशन भी पढ़ाता था।
विज्ञापन

पीजीआई क्षेत्र के एक सरकारी वकील के पीआरओ की बेटी आनंदनगर स्थित एलपीएस पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। स्कूल में प्रवेश पत्र लेने गई छात्रा बुधवार दोपहर ईको गार्डन के पास से रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। कहीं पता न चलने पर परिजनों ने आशियाना थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि छात्रा परिजनों से छुपाकर फोन रखती थी। नंबर पता कर पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगाया। इस बीच पुलिस को स्कूल के ही शिक्षक और छात्रा को घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले सुभाष चंद्र सिंह (38) के गायब होने की जानकारी मिली। छानबीन में जुटी पुलिस ने अशियाना के रुचिखंड के एक मकान में छापा मारकर बंधक छात्रा को छुड़ाने के साथ ही सुभाष को धर दबोचा। सख्ती पर जुर्म कबूलते हुए सुभाष ने बताया कि उसने मकान किराए पर लिया था। पढ़ाने जाने के दौरान उसके छात्रा के परिजनों से अच्छे संबंध हो गए थे। इस बीच परिजनों से नाराजगी का फायदा उठाते हुए छात्रा को बहलाकर अलग रहने के लिए उकसाया और अपने साथ ले जाकर बंधक बना लिया। जानकारी के अनुसार आशियाना के न्यू पवनपुरी देवीखेड़ा में ही शिक्षक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। पुलिस की मानें तो शिक्षक सुभाष के छात्रा के घर से अच्छे और पारिवारिक संबंध थे। वह उसे घर पर ट्यूशन भी पढ़ाता था। शिक्षक को पता था कि रचना अपने घर वालों से नाराज रहती है। उसकी का फायदा उठाकर उसने रचना को बहलाकर ले गया और कहा कि तुम्हें कहीं किराए के मकान में रखवा दूंगा। फिर शिक्षक उसे रुचिखंड स्थित एक मकान में ले गया। छात्रा का कहना है कि सुभाषही उसे कमरे में खाना पानी लाकर देते थे। उन्होंने एक सेलफोन व सिम भी प्रयोग के लिए दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed