{"_id":"124-52507","slug":"Lucknow-52507-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के घर में घुसकर लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के घर में घुसकर लूटपाट
Lucknow
Updated Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सआदतगंज में दुस्साहसी बदमाशों ने सोमवार देररात एक डॉक्टर के घर धावा बोला। तमंचा दिखाकर धमकाया और नगदी व सेलफोन लूटकर भाग निकले। डॉक्टर ने काफी देर बाद हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। वारदात से डॉक्टर दंपती दहशत में हैं। सआदतगंज की अब्दुल अजीज रोड स्थित हयात हॉस्पिटल के संचालक डॉ मोहम्मद मुबस्सिर व उनकी पत्नी डॉ उजमा मुबस्सिर का मोहल्ला हाता भीखम खां स्थित अपार्टमेंट में आवास है। डॉ मुबस्सिर का कहना है कि सोमवार रात 11 बजे वह घर पर अकेले थे। पत्नी डॉ उजमा हॉस्पिटल में थी। इस बीच दो बदमाशों ने दरवाजे पर दस्तक दी। मरीज समझ कर दरवाजा खोला ही था कि एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच दूसरे ने तलाशी ली और 25 हजार से अधिक रुपए लूट लिए। इसके बाद दोनों सेलफोन छीने और खामोश रहने की हिदायत देते हुए बाहर से दरवाजा बंद कर भाग निकले। थोड़ी देर बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया और पुलिस को सूचना दी। सआदतगंज पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर डॉक्टर के बताए हुलिए के आधार पर तलाश शुरू की है।
डॉ उजमा ने बताया कि दुस्साहसिक वारदात से डॉ मुबस्सिर काफी दहशत में हैं। इस कारण मंगलवार को हॉस्पिटल नहीं पहुंचे। पुलिस का मानना है कि लुटेरों को डॉक्टर दंपती के बारे में जानकारी थी। डॉ मुबस्सिर से उनके मरीजों व रंजिश के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ उजमा ने बताया कि दुस्साहसिक वारदात से डॉ मुबस्सिर काफी दहशत में हैं। इस कारण मंगलवार को हॉस्पिटल नहीं पहुंचे। पुलिस का मानना है कि लुटेरों को डॉक्टर दंपती के बारे में जानकारी थी। डॉ मुबस्सिर से उनके मरीजों व रंजिश के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन