फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   अमीनाबाद में विरोध के बीच हटाए गए अवैध कब्जे

अमीनाबाद में विरोध के बीच हटाए गए अवैध कब्जे

Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होने के पहले ही दिन फुस्स होता नजर आया। सोमवार को अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस से रकाबगंज चौराहे तक कार्रवाई होनी थी। लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट के देर से पहुंचने के कारण अभियान पूरा नहीं हो सका। नगर निगम का दस्ता और पुलिस बल करीब चार घंटे तक मौके पर पहुंचकर इंतजार ही करता रहा। सिटी मजिस्ट्रेट के आने के शाम करीब चार बजे तक 50 से अधिक कब्जे हटाए गए। इस दौरान बड़ते विरोध को देखते हुए दो दिन की चेतावनी के साथ अमीनाबाद इंटर कॉलेज के पास अभियान स्थगित कर दिया गया। अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए सोमवार को जोरदार तैयार की गई थी। भारी पुलिस बल को देखते हुए दुकानदार भी दहशत में थे। सिटी मजिस्ट्रेट के आने से पहले नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ घूम-घूमकर अवैध कब्जे हटाने की कई बाद दुकानदारों को चेतावनी भी दी। इसके चलते कई दुकानदारों ने खुद ही टीन शेड आदि हटा लिए। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में इस दौरान ऐतिहात के तौर पर अमीनाबाद पोस्ट ऑफिस से रकाबगंज की ओर आवागमन भी बंद कर दिया गया था। वहीं, कार्रवाई का विरोध करते समय एक विकलांग दुकानदार चोटिल होते-होते बचा। अवैध कब्जा बचाने के लिए वह दुकान के बाहर आकर बैठ गया। इसी बीच नगर निगम की मशीन ने कब्जा तोड़ना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि दुकानदार के बेटे ने उसे हटा लिया और अप्रिय घटना टल गई।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के निर्देश पर वैसे तो कई विभागों को शामिल होना था। लेकिन लोक निर्माण विभाग व एलडीए का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अभियान के दौरान निगम के जोनल अधिकारी उदयवीर सिंह राठौर, जोन-दो से सूरज सिंह, कर अधीक्षक श्रीधर यादव व कर निरीक्षक अरुण अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed