{"_id":"124-52440","slug":"Lucknow-52440-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने पति-पत्नी को कर दिया जुदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने पति-पत्नी को कर दिया जुदा
Lucknow
Updated Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मोहनलालगंज के एक गांव में सोमवार को पंचायत ने पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी को जुदा करने का फरमान सुना डाला। यही नहीं, दस रुपये के स्टांप पेपर पर पति-पत्नी से साइन कराकर अलग रहने का समझौता करा दिया गया। लड़का पक्ष ने पुलिस पर डरा-धमकाकर पति-पत्नी को जबरन अलग करने का आरोप लगाया है। पंचायत के इस निर्णय को लेकर गांव वालों में रोष व्याप्त है। एसओ मोहनलालगंज ने पंचायत के दौरान पुलिस की मौजूदगी स्वीकारते हुए कहा कि दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी से अलग रहने का समझौता कराया गया। मोहनलालगंज के रायमानखेड़ा गांव निवासी किसान रामनरेश रावत ने अपने बड़े बेटे विनोद की शादी बीते वर्ष 18 जून को मोइद्दीनपुर गांव के दयाराम की बेटी महेश्वरी से की थी। विनोद के मुताबिक, रीति-रिवाजों के अनुसार शादी के अगले दिन महेश्वरी अपने परिवारीजनों के साथ मायके चली गई। पिछले दिनों जब पत्नी को विदा कराने के लिए अपने छोटे भाई को भेजा तो ससुराल वालों ने उसे भेजने से मना कर दिया और उसकी बाइक भी रखवा ली। जब परिजनों ने कारण जानना चाहा तो गत 8 फरवरी को महेश्वरी के पिता ने दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर दे दी। सोमवार को पड़ोस के गांव धर्मावतखेड़ा में पुलिस की मौजूदगी में इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। इसमें पंचायत ने विनोद और महेश्वरी को आजीवन अलग रहने का निर्णय सुना दिया। साथ ही शादी में मिले सामान को एक-दूसरे को वापस करने की बात कही। विनोद का कहना है कि जब उसने व उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने जबरन दस रुपये के स्टांप पेपर पर पति-पत्नी को एक -दूसरे से अलग रहने व सामान वापस कराने का समझौता लिखा लिया। वहीं, एसओ मोहनलालगंज योगेंद्र सिंह का कहना है कि पंचायत में पुलिस मौजूद थी। दोनों पक्षों में आपसी रजामंदी से समझौता कराया गया है।
विज्ञापन