{"_id":"124-51291","slug":"Lucknow-51291-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया इंस्टीट्यूट को मिलेंगे 12 रेजीडेंट डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया इंस्टीट्यूट को मिलेंगे 12 रेजीडेंट डॉक्टर
Lucknow
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को 12 रेजीडेंट डॉक्टर और मिलेंगे। शासन से इसके लिए अनुमति मिल गई है। इन रेजीडेंट डॉक्टरों की तैनाती 89 दिनों के लिए की जाएगी। रेजीडेंट डॉक्टर के मिलने से मरीजों के इलाज और देखभाल में मदद मिल सकेगी। अभी तक रेजीडेंट डॉक्टरों की कमी के चलते फैकल्टी सदस्यों को ही मरीजों को भर्ती करने से लेकर डिस्चार्ज करने तक का कार्य करना पड़ता है। निदेशक प्रो. एमसी पंत ने बताया कि कार्डियोवस्कुलर थोरेसिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, रेडिएशन आंकोलॉजी, एनेस्थीसिया, रेडियो डायग्नोसिस, सर्जिकल आंकोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में रेजीडेंट डॉक्टरों की तैनाती होनी है। शासन से अनुमति मिलने के बाद इसके लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। एमएस, एमडी और डीएनबी डिग्री वाले चिकित्सक आवेदन कर सकते हैं। कार्डियोवस्कुलर थोरेसिक सर्जरी विभाग में दो, न्यूरो सर्जरी विभाग दो, न्यूरोलॉजी विभाग में दो, रेडिएशन आंकोलॉजी विभाग में एक, एनेस्थीसिया विभाग में एक, रेडियोडायग्नोसिस विभाग में दो, सर्जिकल आंकोलॉजी और गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में एक-एक रेजीडेंट डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन