फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   वजीरगंज में खूनी संघर्ष की 5 एफआईआर

वजीरगंज में खूनी संघर्ष की 5 एफआईआर

Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 18 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात मजलिस से निकले लोगों पर फायरिंग के 5 मामले दर्ज किए गए हैं। बलवा, हत्या व कातिलाना हमले समेत कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं। इनमें बसपा के पूर्व सांसद व पार्षद समेत 30 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने अब तक तीन नामजद अभियुक्तों समेत छह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

फायरिंग में मारे गए गौसगंज निवासी मोहम्मद सुलेमान उर्फ शानू के भाई अली मोहम्मद ने मोहम्मद साजिद, उजैर, उबैर, रिंकू, मोहम्मद आरिफ उर्फ अप्पू, मोहम्मद कलीम, बाबू समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा, गालीगलौज व जानमाल की धमकी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। अली मोहम्मद का कहना है कि बुधवार रात सवा नौ बजे इमामबाड़े की मजलिस खत्म होने के बाद उसका भाई शानू घर लौट रहा था। रास्ते में लक्ष्मण प्रसाद रोड पर हमलावरों ने गालीगलौज की और साजिद ने उसे गोली मार दी। इसके बाद साजिद व बाबू ने अन्य लोगों पर फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल शानू ने ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इस एफआईआर की तफ्तीश इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

गौसगंज के ही सैय्यद वकी अब्बास उर्फ डॉक्टर ने बसपा के पूर्व सांसद दाउद अहमद, इरफान मिर्जा बेग, इमरान मिर्जा बेग, आसिफ बटालियन, सुहेल, मोहम्मद आमिर, वारिस अली, इरशाद होटल, मोहम्मद शब्बीर व अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा व कातिलाना हमले की रिपोर्ट लिखाई है। सैय्यद वकी अब्बास का आरोप है कि बुधवार रात सवा नौ बजे मजलिस के बाद घर लौटते समय दाउद अहमद ने अपने साथियों की मदद से उसे घेर लिया। धार्मिक टिप्पणी करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वकी का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वजीरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश एसआई नारदमुनि सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मोहल्ले के सैय्यद वकी रिजवी उर्फ उर्फी ने वजीरगंज के पार्षद मोहम्मद नईम उर्फ नम्मू, मोहम्मद खलील, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इकबाल, गुड्डू टेंट वाला, फखरुल हसन उर्फ चांद मियां, मोहम्मद मकसूद, गुड्डे, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद मतीन, राजू, इलियास होटल पर बलवा व हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट लिखाई। सैय्यद वकी ने भी हमलावरों पर मजलिस से निकलते समय घेरकर ललकारने व जान से मारने के इरादे से फायरिंग का आरोप लगाया है। वह भी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। इस मुकदमे की तफ्तीश एसआई राजेश सिंह को सौंपी गई है।
वजीरगंज के मोहल्ला मशागंज निवासी जावेद हुसैन ने मोहम्मद साजिद, मोहम्मद शुएब, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद आरिफ उर्फ अप्पू, आशिक, मोहम्मद कलीम के खिलाफ बलवा व कातिलाना हमले की रिपोर्ट लिखाई है। जावेद का कहना है कि उसका भाई मोहम्मद अब्बास बुधवार रात सवा नौ बजे मजलिस खत्म होने के बाद इमामबाड़ा से बाहर निकला और बाइक उठाने जा रहा था। इस बीच मोहम्मद साजिद ने साथियों की मदद से घेर लिया और अब्बास को जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अब्बास को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वजीरगंज पुलिस ने इस एफआईआर की तफ्तीश एसआई अवनीश सिंह को सौंपी है।
एसएसपी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि नामजद आरोपियों में से सुहेल, मोहम्मद कलीम व रिंकू को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। तीन अन्य हमलावरों को पुलिस ने बंदी बनाया है जो नामजद नहीं थे। इनके अलावा कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है।

वजीरगंज में गोलीबारी में घायल गौसगंज निवासी वेदप्रकाश के पिता अशोक यादव ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ कातिलाना हमला, बलवा, फायरिंग, तोड़फोड़ समेत आईपीसी की कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें भी मजलिस से निकले लोगों पर फायरिंग व बलवे का जिक्र है। वीडियो कैमरे की रिकार्डिंग व आसपास के लोगों के माध्यम से आरोपियों की पहचान कराकर धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed