फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   ट्रांसफॉर्मर दगा, अमीनाबाद से नाका तक अंधेरा

ट्रांसफॉर्मर दगा, अमीनाबाद से नाका तक अंधेरा

Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। यूपीआईएल उपकेंद्र से जुड़े इलाके में रविवार शाम एक ट्रांसफॉर्मर दगने से अधिकांश इलाके में अंधेरा हो गया। इस कारण अमीनाबाद एवं नाका सहित बाजारों की दुकानें शाम सात बजे ही बंद हो गईं। वहीं ओवरलोडिंग के कारण गोमतीनगर सहित शहर के अधिकतर इलाके में धुआंधार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

अमीनाबाद के गणेशगंज बाजार के व्यापारियों ने बताया कि खुर्शेदबाग में रविवार शाम करीब पांच बजे तेज धमाका हुआ और पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। एक हजार केवीए के ट्रांसफॉर्मर दगने से अमीनाबाद का इंटरलिंकिंग फीडर भी प्रभावित हुआ। इस कारण अमीनाबाद के नजीराबाद, गणेशगंज, श्रीराम रोड, खुर्शेदबाग, नाका, गुरुद्वारा रोड आदि इलाके की बिजली रात नौ बजे तक चालू नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार यह ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं उपखंड अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर की जांच कराई जा रही है। इसी उपकेंद्र के तहत दुर्विजयगंज में रविवार को तार टूटने के कारण सुबह से शाम तक बिजली बंद रही। वहीं राजाजीपुरम, सआदतगंज, नूरबाड़ी, दरगाह रोड, ऐशबाग, खदरा, डालीगंज, अलीगंज, निरालानगर, गोमतीनगर में रविवार सुबह से रात तक ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती किए जाने से लोग परेशान रहे। इंदिरानगर के अरावली सहित अन्य इलाकों में रखरखाव कार्य के कारण सुबह से शाम तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed