{"_id":"124-49885","slug":"Lucknow-49885-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नए नंबर पर समस्याएं सुनेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नए नंबर पर समस्याएं सुनेगा नगर निगम
Lucknow
Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम अब आपकी समस्याएं 0522-6663001 पर सुनेगा। अधिकारियों का दावा है कि पहले जारी किए गए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के मुकाबले नया नंबर ज्यादा प्रभावशाली होगा। इसमें कंप्यूटरीकृत आवाज में आपको अपनी समस्या के हल के लिए विशेष नंबर दबाने होंगे। अंत में आपको उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया जाएगा जो वास्तव में आपकी समस्या का हल करने के लिए नियुक्त किया गया होगा। ऐसे में हर परेशानी के लिए लोग सीधे ही संबंधित कर्मचारी या अधिकारी से बात कर सकेंगे। नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जो नंबर जारी किया गया है, वह फिलहाल टोल-फ्री नहीं है। कुछ दिनों बाद इसे नि:शुल्क किया जाएगा। यह नंबर 24 घंटे सेवा में रहेगा। इसमें बताए गए निर्देशों का पालन करने पर शिकायतकर्ता को अपनी समस्या से जुड़े अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल नंबर मिलेगा। यहां वह अपनी परेशानी का समाधान करा सकेगा। इसके अलावा इस सिस्टम पर भी समस्या दर्ज हो जाएगी। भविष्य में स्टेटस का पता डॉकेट नंबर के जरिए मिल सकेगा। नगर आयुक्त राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, खराब सड़क, गृहकर, संपत्तिकर, वाटर सप्लाई, जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र, आवारा पशुओं, नाला सफाई जैसी तमाम परेशानियों के लिए संबंधित अधिकारियों का मोबाइल नंबर जारी किए गए नए नंबर से भी हासिल किया जा सकेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि फिलहाल लोगों को इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए कॉल रेट के हिसाब से खर्च करना पड़ेगा मगर कुछ समय बाद इस नंबर को टोल-फ्री कर दिया जाएगा।
पहले की सेवाएं हुईं फेल ः इससे पहले भी नगर निगम ने ऑनलाइन कम्प्लेन सेंटर के लिए तीन बार कोशिश की मगर हर बार फेल हो गई। निगम ने एक स्पेशल कम्प्लेन सेंटर, एक कंट्रोल रूम और जेएनएनयूआरएम के लिए अलग से कम्प्लेन सेंटर बनाया है मगर सबका हाल बुरा ही है। शहर के लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन
पहले की सेवाएं हुईं फेल ः इससे पहले भी नगर निगम ने ऑनलाइन कम्प्लेन सेंटर के लिए तीन बार कोशिश की मगर हर बार फेल हो गई। निगम ने एक स्पेशल कम्प्लेन सेंटर, एक कंट्रोल रूम और जेएनएनयूआरएम के लिए अलग से कम्प्लेन सेंटर बनाया है मगर सबका हाल बुरा ही है। शहर के लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन