फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   तीन सौ बेड का होगा लोकबंधु अस्पताल

तीन सौ बेड का होगा लोकबंधु अस्पताल

Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल को 100 बेड से बढ़ाकर 300 बेड किया जाएगा। लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने ये घोषणा की। उन्होंने मरीजों की परेशानी को देखते हुए दवा काउंटरों की संख्या भी दो से बढ़ाकर चार करने के निर्देश दिए। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने सोमवार को अस्पताल पहुंचकर लोकबंधु राजनारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें महान विचारक व समाजसेवी बताते हुए उनके संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अस्पताल का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना। अस्पताल के सीएमएस ने स्टाफ व बेड की कमी के बारे में मंत्री को अवगत कराया। चिकित्सा मंत्री ने अस्पताल में दो सौ बेड बढ़ाने का वादा किया। इसके बाद दवा काउंटर पर लगी भीड़ देखकर उन्होंने सीएमएस को दो अतिरिक्त काउंटर बढ़ाने केनिर्देश दिए। सीएमएस सुरेश सिंह ने इसी सप्ताह से चार दवा काउंटर शुरू करने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में डॉक्टरों व स्टाफ की कमी को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नये साल से इस अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही इलाज की सभी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे यहां आने वाले मरीजों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। इस मौके सपा विधायक शारदा प्रताप शुक्ला, सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव, सीएमएस डॉ. सुरेश सिंह, फार्मासिस्ट आनंद यादव, एसके यादव, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed