{"_id":"124-49046","slug":"Lucknow-49046-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह युवती को छेड़ा, वैन में घसीटने का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह युवती को छेड़ा, वैन में घसीटने का प्रयास
Lucknow
Updated Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी। काकोरी क्षेत्र में बुधवार शाम को मारुति कार सवार शोहदों ने सरेराह ड्यूटी से लौट रही साइकिल सवार एक युवती (22) से छेड़छाड़ की। विरोध पर युवती से अभद्रता की और जबरन कार में घसीटने का प्रयास किया। शोहदों की करतूत से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने मारुति कार सवारों को दौड़ाया। मगर, शोहदे फरार हो गए। युवती ने काकोरी थाने में तहरीर देकर मामले की शिकायत की है। पुलिस शोहदों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, काकोरी के बबुरिया गांव निवासी सुमन (परिवर्तित नाम) एक फाइनेंस कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। सुमन के मुताबिक, बुधवार शाम 5 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। रास्ते में बड़ा गांव के पास वैन सवार कुछ शोहदों ने उसको रोक कर छेड़खानी की और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। युवत के विरोध पर कार सवार उतर आए और जबरन खंीच कर वैन में घसीटने लगे। युवती नेइ शोर मचाया। आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर राहगीर व ग्रामीण युवती की ओर भागे। मगर, तब तक मारुति सवार शोहदे फरार हो गए। डरी सहमी युवती किसी तरह घर पहुंची और घर वालों को आपबीती सुनाई। उसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर थाने गए। पुलिस ने पहले तो टरकाना चाहा। मगर, पीड़ित की जिद पर पुलिस ने तहरीर लेकर उसे घर भेज दिया। पुलिस तहरीर पर आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ काकोरी का कहना है कि, युवती ने मारुति सवारों की शिकायत की है। उनकी तलाश की जा रही है। दोबारा उसके साथ वारदात न हो। इसके लिए पुलिस टीम को एलर्ट कर दिया गया है।