फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   अंसल-एलडीए अनुबंध खत्म करने का निर्देश

अंसल-एलडीए अनुबंध खत्म करने का निर्देश

Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Fri, 21 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना इलाके के आवंटियों की समस्याओं को जानने के लिए गुरुवार को जिले के प्रभारी व जन्तु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. शिव प्रताप यादव ने अंसल द्वारा निर्मित आशियाना कॉलोनी के आवासीय इलाकों व खजाना मार्केट कॉम्पलेक्स का औचक निरीक्षण किया। शाम साढ़े छह बजे करीब खजाना मार्केट पहुंचे प्रभारी मंत्री को व्यापारियों ने घेर कर अपनी पीढ़ी सुनाई। इससे नाराज प्रभारी मंत्री ने मौके पर ही आशियाना कॉलोनी व खजाना मार्केंट की देखरेख को लेकर बिल्डर कंपनी अंसल व एलडीए के बीच 22 साल से चल रहे अनुबंध व कॉलोनी के बिल्डर एग्रीमेंट को खत्म करने का निर्देश दिया। उन्होंने खजाना में दुकान चलाने वाले व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पार्किंग संबंधी समस्या का स्थायी समाधान करा उनकी दुकानों की लंबित रजिस्ट्री भी कराई जाएगी। प्रभारी मंत्री ने खजाना मार्केट का निर्माण कराने वाली बिल्डर कंपनी अंसल पर स्वीकृत नक्शे के शर्तों की अनदेखी पर नियमानुसार जुर्माना लगाने का निर्देश देते हुए बेसमेट में निर्मित अन्य दुकानों में फिलहाल कोई तोड़ फोड़ न किए जाने को कहा। उन्होंने मौके पर मौजूद एलडीए अधिकारियों से कहा कि परिसर में ही पर्याप्त जगह मौजूद है ऐसे में पार्किंग के लिए बेसमेंट की दुकानों को तोड़ना उचित न होगा।
विज्ञापन

दाम चुकाने के 20 साल बाद भी रजिस्ट्री नहीं ः आशियाना स्थित खजाना मार्केट के व्यापारियों ने आवंटित दुकानों के दाम चुकाने के बीस साल बाद भी रजिस्ट्री उनके पक्ष में न होने की पीड़ा बयां की। सुधाकर राज, आरएस राठौर, एसएम कमाल व राजेंद्र पांडेय की अगुवाई में जुटे व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि अंसल द्वारा बीस साल पहले इन दुकानों को पूरा दाम लेने के बाद भी एलडीए द्वारा बेसमेंट में दुकानें बनी होने व पार्किंग स्थल न होने की आपत्ति के कारण रजिस्ट्री के लिए भटकना पड़ रहा है। बिल्डर ने अधिकारियों से साठगांठ कर पब्लिक सिक्योरिटी भी एलडीए से रिलीज करा ली है। प्रभारी मंत्री ने बिल्डर से नियमानुसार जुर्माना वसूल कर तीन साल में दुकानें खरीदने वाले सभी दुकानदारों की रजिस्ट्री कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आशियान में अब एलडीए कराएगा काम ः करीब एक घंटे तक चले खजाना मार्केट के निरीक्षण के बाद प्रभारी मंत्री अंसल द्वारा निर्मित व देखरेख करने वाले विभिन्न में बने आवासीय इलाकों में गए। जहां क्षेत्रीय लोगों ने जन्तु व उद्यान राज्य मंत्री का घेराव कर इलाके में व्याप्त जलभराव, टूटी सड़कें, बदहाल पार्क व ओवर फ्लो नाले से आती दुर्गध से होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। पॉश इलाका होने के बाद भी जनसमस्याओं की अनदेखी पर प्रभारी मंत्री खासे नाराज हुए। उन्होंने निर्देश दिया कि आशियाना इलाके के सभी आवासीय इलाकों की देखभाल व वाह्य विकास कार्य एलडीए अवस्थापना निधि से कराए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए नगर निगम को भी निर्देशित किया जाएगा। इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री ने अंसल द्वारा निर्मित खजाना व आशियाना कालोनी के सेक्टर के, एम, एन व जे में करीब साढ़े तीन घंटा सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब रहे प्रभारी अधिकारी ः जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा गुरुवार को आशियाना व खजाना मार्केंट के देर शाम किए गए निरीक्षण के दौरान एलडीए के अधिकांश आला अधिकारी मौके से गायब रहे। चीफ इंजीनियर, सचिव, अनुसचिव, अपर सचिव सहित अन्य आला अधिकारी तबियत खराब होने की बात कह निरीक्षण से दूर रहे। निरीक्षण के दौरान मौके पर एलडीए की तरफ से जोनल अधिशासी अभियंता मनीष कुमार सिंह, अभियंता अनूप शर्मा सहित कुछ अन्य अभियंता ही दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed