{"_id":"124-48980","slug":"Lucknow-48980-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मी को बंधक बना सिटीबस दौड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मी को बंधक बना सिटीबस दौड़ाई
Lucknow
Updated Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कैसरबाग क्षेत्र में सिटी बस के कंडक्टर ने एसबीआई के एक कर्मचारी को बस में बंधक बना लिया। इसके बाद ड्राइवर काफी देर तक बस दौड़ाता रहा। इस दौरान कंडक्टर ने बैंककर्मी से मारपीट भी की। पुलिस की नाकाबंदी पर बैंककर्मी को बस से उतार दिया गया। पुलिस के मुताबिक एसबीआई की मुख्य शाखा में हेड क्लर्क रामलखन शर्मा बुधवार देरशाम ड्यूटी खत्म करके आलमबाग के गढ़ी कनौरा स्थित घर जाने के लिए रूट नंबर 12 की बस में सवार हुए। बस चारबाग पहुंची ही थी कि रामलखन की किसी बात को लेकर कंडक्टर से नोक-झोंक हो गईं। सवारियां उतार चुके कंडक्टर ने रामलखन को खाली बस में बंधक बना लिया। कंडक्टर के इशारे पर ड्राइवर ने बस दौड़ा दी। बस को कैसरबाग की तरफ जाते देख रामलखन अपने दोस्त राजपाल कश्यप को फोन करके मामले की जानकारी देने लगा। इस पर कंडक्टर ने मोबाइल छीन कर रामलखन से मारपीट शुरू कर दी। फोन पर रामलखन की चीख सुनकर राजपाल ने पुलिस को सूचना दी। विभिन्न थानों की पुलिस ने नाकाबंदी करके रूट नंबर 12 की बसों की चेकिंग शुरू की। घेराबंदी होती देख ड्राइवर ने बस को नादरगंज रोड पर दौड़ा दिया। वहां रामलखन को उतारकर ड्राइवर-कंडक्टर बस लेकर भाग निकले। रामलखन ने बस का नंबर नोट करके पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन