{"_id":"124-48975","slug":"Lucknow-48975-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली फिल्म उतारने पर भड़की मंत्री की भांजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली फिल्म उतारने पर भड़की मंत्री की भांजी
Lucknow
Updated Thu, 20 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। हजरतगंज चौराहे पर बुधवार शाम गाड़ियों की चेकिंग और काली फिल्म उतारे जाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। खुद को एक कैबिनेट मंत्री की भांजी बताने वाली युवती यातायात निरीक्षक से भिड़ गई। वहीं, गोंडा की एक महिला सपा नेत्री और एक व्यवसाई पुत्र ने भी जमकर बवाल किया। इसके चलते अफरातफरी का माहौल रहा और चौराहे पर भीड़ लग गई। हालांकि सभी गाड़ियों को फिल्म उतारने के बाद ही जाने दिया गया। अभियान के दौरान 35 गाड़ियों से काली फिल्म उतारे जाने के साथ ही सीट बेल्ट न लगाने पर दो वाहन चालकों का चालान भी किया।
एएसपी ट्रैफिक ट्रांसगोमती अरविंद सेन व यातायात निरीक्षक देवी दयाल की मौजूदगी में शाम चार बजे चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच काले रंग की एक लग्जरी कार को रोका गया। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म देख ड्राइव कर रही युवती से सिपाही ने कागज मांगे। युवती खुद को एक कैबिनेट मंत्री की भांजी बताते हुए सिपाही को अर्दब में लेने लगी। इस पर भी जब सिपाही नहीं माने तो युवती ने गाड़ी से उतरकर हंगामा खड़ा कर दिया। काफी बहस के बाद शीशों से फिल्म उतारी जा सकी। इतना ही नहीं, अभियान में एक महिला सपा जिला अध्यक्ष व एक बड़े व्यापारी के बेटे ने भी यातायात पुलिस से अभद्रता की। एएसपी की मानें तो महिला सपा नेत्री के चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही कार का रजिस्ट्रेशन। महिला नेता सिपाहियों पर भड़क गई और सपा कार्यालय में बुलाकर परेड कराने की धमकी दे डाली। फिल्म उतारने के साथ ही उनका चालान किया गया। ऐसे ही चौक के एक बड़े व्यापारी का बेटा रोके जाने पर भड़क गया। एक युवक अन्य युवक ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री का परिचित बताते हुए कार्रवाई से बचना चाहा। इस तमाशे के चलते चौराहे पर खासा मजमा लगा रहा। हालांकि सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
सुरक्षा के मद्देनजर चला अभियान : दिल्ली में दरिंदों की करतूत से राजधानी पुलिस सहमी है। यातायात पुलिस ने एहतियातन काली फिल्म वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। एएसपी ट्रैफिक अरविंद सेन के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर अभियान चला गया। जानकारी मिल रही थी कि शहर के कुछ रईसजादे काली फिल्म वाहन में फर्राटे भरते हैं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा व अपराधियों पर लगाम कसना है।