{"_id":"124-48846","slug":"Lucknow-48846-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घूसखोर दरोगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घूसखोर दरोगा सस्पेंड
Lucknow
Updated Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी के दो घूसखोर दरोगाओं की करतूत से पुलिस महकमा फिर शर्मसार हो गया। इन दरोगाओं ने एक किसान की जमीन से कब्जा खाली कराने के लिए प्रॉपर्टी डीलर से सौदा तय किया था। शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने पर दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है। एसएसपी प्रवक्ता आलोक पाठक ने बताया, दो शुक्ला प्रॉपर्टी डीलरों का मड़ियांव के रायपुर गांव में स्थित करोड़ों के एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों अपने-अपने पक्ष के किसानों की पैरवी कर रहे थे। इनमें दबंग किस्मके एक प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन खाली कराने के लिए स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाया। इसके लिए उसने कई सफेदपोशों का सहारा लिया। इस बीच इलाकाई दरोगा वीरेंद्र सिंह भदौरिया एवं दरोगा राजेंद्र सिंह से उसकी बात हुई। दोनों दरोगाओं ने कब्जेदारों से जमीन खाली कराने के लिए मोटी रकम की मांग की और सौदा तय कर लिया।
इसी दौरान विरोधी प्रॉपर्टी डीलर ने दरोगा और दबंग प्रॉपर्टी डीलर के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली और उसे एसएसपी को सौंप दिया। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ अलीगंज को सौंपी। सीओ अलीगंज की जांच मेें सेलफोन की रिकॉर्डिंग सही पाई गई। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा वीरेंद्र सिंह भदौरिया एवं राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। उधर, सूत्रों की मानें तो शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी डीलर का दामन भी दागदार है। उस पर हत्या समेत चार मुकदमे चल रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस सिलसिले में कुछ बोलने से कतरा रही है।
एसएसपी आरके चतुर्वेदी का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोष सिद्ध होने पर दरोगाओं पर कार्रवाई की गई। प्रॉपर्टी डीलरों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।