फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ट्रेनें फुल

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए ट्रेनें फुल

Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
Lucknow
Lucknow Updated Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नया साल आने में अभी 18 दिन बाकी हैं लेकिन बाहर घूमने जाने वालों और न्यू ईयर का जश्न मनाने वालों ने अभी से ही कई ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति ला दी है। एक तरफ युवाओं में गोवा, जयपुर, शिमला और मसूरी जाने का क्रेज है तो कई परिवार ऐसे हैं जो नए साल की शुरुआत भगवान के चरणों में जाकर शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में इन गंतव्यों को जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। जयपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस के एसी क्लास में 31 दिसंबर तक टिकट मिलना (नो-रूम) बंद हो गए हैं। साथ ही इसके स्लीपर में लगभग 200 तक वेटिंग है।
विज्ञापन

इसके अलावा गोवा, जम्मू व मुंबई की ट्रेनें भी पूरी तरह से पैक हो गई हैं। वहीं, मुंबई जाने वाले विमानों का किराया भी बढ़ना शुरू हो गया है। 31 दिसंबर को मुंबई जाने वाले विमान का किराया छह हजार रुपए के ऊपर पहुंच गया है। आम दिनों में यही किराया चार हजार रुपए के आसपास रहता है। एजेंट के मुताबिक 31 दिसंबर तक यह किराया 15 हजार रुपए से ऊपर जा सकता है। ट्रेनों पर नजर डालें तो जम्मू जाने वाली ऐसी कोई ट्रेन नहीं है जिसमें एसी क्लास की कोई भी बर्थ खाली हो। सभी में लंबी वेटिंग है। जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस भी फुल हो गई हैं। वहीं, गोवा जाने वाली गोवा एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है। हालांकि, नैनीताल जाने वाली बाघ एक्सप्रेस के स्लीपर में बुधवार तक चार बर्थ खाली दिख रही थीं।
विज्ञापन

कहां जा सकते हैं घूमने
नए साल में लखनऊवासी आसपास भी घूमने जा सकते हैं। ट्रेवल एजेंटों के मुताबिक कम पैसों में कम दिनों के लिए आगरा, मथुरा, बनारस, नैनीताल, चित्रकूट, दुधवा नेशनल पार्क भी जाया जा सकता है। इनमें अनेक स्थान धार्मिक होने के साथ ऐतिहासिक भी हैं। एजेंटों के मुताबिक ग्रुप में घूमने से दो फायदे हैं। एक तो खर्च कम आता है और दूसरा ग्रुप में नए साल का जश्न भी दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed