{"_id":"124-47255","slug":"Lucknow-47255-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिटी छात्रा की पीलिया से मौत, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमिटी छात्रा की पीलिया से मौत, हंगामा
Lucknow
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीलिया से ग्रस्त एमिटी की छात्रा आमीन जावेद की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही विवि के मल्हौर कैंपस के छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रा की मौत के लिए विवि प्रशासन को दोषी ठहराते हुए छात्रों ने दिनभर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि विवि में कैंटीन में दूषित पानी और खाना उपलब्ध कराया जाता है। इसके चलते कैंपस में तेजी से पीलिया का प्रकोप बढ़ रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एमिटी मल्हौर कैम्पस की बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा आमीन जावेद बीते दो सप्ताह से पीलिया ग्रस्त थी। बीते 17 नवंबर को स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर आमीन कानपुर स्थित अपने घर लौट गई। इलाज के दौरान पता चला कि पीलिया के चलते आमीन की दोनों किडनी खराब हो गई हैं। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा की मौत हो गई। अमीन की मौत की खबर में मिलते ही कॉलेज में मातम छा गया। गुस्साए छात्रों ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे कैंपस में एकत्र होकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि विवि की कैंटीन से जुलाई से खराब खाना व दूषित पानी दिया जा रहा था। इसके चलते कॉलेज के 50 से ज्यादा विद्यार्थी पीलिया से ग्रस्त हैं। बी.कॉम तृतीय वर्ष के छात्र अजेंद्र, शेखर व राजू ने बताया कि चार दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं समेत ब्वॉयज हास्टल के वार्डन विश्वेश्वर सिंह भी पीलिया से ग्रस्त हैं। जिनका इलाज राजधानी के अस्पताल में चल रहा है। कैंटीन की खराब क्वालिटी के संबंध में कई बार विवि प्रशासन को शिकायत की गई लेकिन कैंटीन के संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कैंटीन में खाने को लेकर आए दिन विवाद होता है। छात्रों ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें विवि से निकाल देने की धमकी दी गई। छात्रों ने बताया कि विवि के हॉस्टल में करीब 1500 छात्र-छात्राएं रहते हैं। प्रति छात्र खाने के लिए 2,500 प्रति माह और हॉस्टल चार्ज 45,000 रुपये सालाना लिया जाता है। दूसरी ओर मामले के तूल पकड़ने पर मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर विवि प्रशासन ने आनन फानन में हॉस्टल में वाटर कूलर व कैंटीन की साफ सफाई शुरू करवा दिया। उधर देर शाम स्टूडेंट्स ने आमीन को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंपस में ही कैंडल मार्च निकाला।
मामले को उलझाने में लगा रहा विवि प्रशासन ः स्टूडेंट्स की शिकायतों को दूर करने के बजाए विवि प्रशासन लगातार मामले से बचता नजर आया। गर्ल्स हास्टल की वार्डन भावना ने कहती रहीं कि किसी ने गलत सूचना फैला दी है। वहीं, विवि के डिप्टी डायरेक्टर पीआर आशुतोष चौबे ने कहा कि आमीन को कानपुर स्थित घर में रहने के दौरान ही पीलिया हुआ है। उनके मुताबिक आमीन 9 से 16 नवंबर तक अवकाश पर कानपुर में थी। 17 नवंबर को कॉलेज आयी थी। लेकिन उसी दिन सुबह तबीयत खराब होने के कारण देर शाम वापस अपने घर चली गई। उन्होंने छात्रों के आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा कि कैंटीन में छह हजार डे स्कॉलर, 1500 हॉस्टलर व स्टाफ के काफी लोग खाना खाते हैं लेकिन अब तब ऐसी कोई शिकायत नही आई।