{"_id":"124-47180","slug":"Lucknow-47180-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा के उमंग ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के उमंग ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता
Lucknow
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केंद्रीय भू-जल बोर्ड ने बुधवार को राजधानी में तीसरी राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें प्रदेश के कोने-कोने से चुने हुए 50 बच्चों ने चित्र बनाए। नोएडा के उमंग शर्मा का चित्र सबसे श्रेष्ठ चुना गया। वहीं मेरठ की दिया रस्तोगी उपविजेता और बरेली के अभिषेक बैरीथी द्वितीय उपविजेता बने। बोर्ड ने प्रशासनिक प्रशिक्षण भवन अलीगंज में इस मौके पर आयोजित समारोह में पुरस्कार वितरित किए।
समारोह में बच्चों के साथ साथ अभिभावक भी शामिल हुए। केंद्रीय भूजल बोर्ड उत्तर क्षेत्र निदेशक केबी विश्वास ने बताया कि प्रदेश स्तर पर हुए इस चित्रकला प्रतियोगिता के पहले राउंड में ढाई हजार स्कूलों की कक्षा 4 से 6 के 1.75 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें चुने हुए 50 विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई है। विजेता रहे उमंग, दिया और अभिषेक अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगेे। आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता रामशरण, केवीएस सहायक आयुक्त संध्या श्रीवास्तव, जवाहर नवोदय विद्यालय समिति सहायक आयुक्त आरसी दुबे, बेसिक शिक्षा उपनिदेशक शशि किरन त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे और भूजल वैज्ञानिक संजय मारवाह सहित टीके पंत, पीके सिंह, आदि ने कार्यक्रम में योगदान दिया।