{"_id":"119-57044","slug":"Badaun-57044-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के दौरान 50 फर्जी मतदान करते पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के दौरान 50 फर्जी मतदान करते पकड़े
Badaun
Updated Tue, 18 Dec 2012 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। छात्रसंघ के चुनाव में इस बार बहुत कुछ बदला नजर आया। कॉलेज में सरकार बनाने के लिए वह सब कुछ दिखा जो विधानसभा के चुनावी माहौल में शायद ही देखने को मिला। वोट डालने के लिए फर्जी आई कार्ड भी पकड़ में आए। यहीं नहीं, मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ।
सोमवार को अयोध्या प्रसाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज में खासी संख्या में छात्रों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। मतदान के दौरान फर्जी आई कार्डों की वजह से 50 से अधिक छात्रों को मताधिकार से वंचित होना पड़ा। सुबह में वोटर को कॉलेज गेट तक पहुंचाने के लिए लग्जरी गाड़ियां भी इस्तेमाल हुई। सत्ता का पूरा असर दिखा। यह इसलिए भी कि एक प्रत्याशी समाजवादी छात्र सभा से घोषित रहा तो दूसरे के परिवार के मुखिया पर पार्टी में जिलास्तर का पद है।
प्रत्याशी पर लूट और मारपीट का आरोप, 6 नामजद
छात्रसंघ चुनाव की राजनीति का एक काला अध्याय रविवार रात घंटाघर चौराहे से जुड़ गया है। नगर के मोहल्ला श्रीनारायनगंज निवासी उपहार नंदन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह चौराहे पर खड़ा था तभी एपीएम डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद का प्रत्याशी सत्येंद्र यादव, उसके पिता बहादुर सिंह, परिजन राममहेश, मोनू, मोहित शर्मा और राहुल ने 30 हजार की नकदी, सोने की चेन और सेलफोन लूट लिया। इसे लेकर कोतवाली परिसर में देर रात तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस का कहना है कि विवेचना शुरू कर दी गई है।