{"_id":"bd3255ee-c24d-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"2900-gram-panchayat-officials-are-recruiting-positions","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 2900 ग्राम पंचायत अधिकारियों की होगी भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 2900 ग्राम पंचायत अधिकारियों की होगी भर्ती
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2013 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश मंत्रिपरिषद ने ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती के लिए कम्प्यूटर में डोएक सोसाइटी के सीसीसी प्रमाणपत्र की अनिवार्यता संबंधी शर्त से छूट देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
यह छूट केवल इसी चयन वर्ष के लिए दी गई है। इसी के साथ पंचायतीराज विभाग में 2900 पदों पर ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
वित्त विभाग और पंचायतीराज विभाग ने पूर्व में ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता में कप्यूटर में डोएक सोसाइटी का सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन
नई सरकार आने के बाद जब इन पदों पर भर्तियों की बात शुरू हुई तो यह नई शर्त अड़ंगा बन कर सामने आ गई।
विभागीय अधिकारियों ने तर्क दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में कंप्यूटर की जानकारी वाले युवा नहीं मिल पाएंगे। इसके बाद इस शर्त को हटाने का प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
मंत्रिपरिषद ने सीसीसी सर्टिफिकेट की अतिरिक्त अनिवार्य योग्यता से छूट देते हुए वर्तमान चयन वर्ष तक उपलब्ध रिक्तियों को भरे जाने की अनुमति दे दी है।
अब पंचायतीराज विभाग यूपी पंचायत सेवक सेवा नियमावली 1978 और यूपी ग्राम पंचायत अधिकारी सेवा प्रथम संशोधन नियमावली 1989 के अनुसार भर्ती कर सकेगा। इसमें सीसीसी सर्टिफि केट का प्रावधान नहीं था।