{"_id":"7d36dccc57542745378bb511c7d2db32","slug":"27-special-train-for-modi-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली के लिए चलेंगी 27 स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली के लिए चलेंगी 27 स्पेशल ट्रेनें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
दो मार्च को लखनऊ में हो रही भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली के लिए सूबे के 24 स्थानों से लखनऊ के लिए 27 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
इस रैली के लिए पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश पार्टी इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग से सूबे के 24 स्थानों से लखनऊ के लिए 27 स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
सभी ट्रेनें पहली मार्च को तय स्टेशनों से कार्यकर्ताओं के साथ रवाना होंगी। बीच में कहीं इनका ठहराव नहीं होगा। हर ट्रेन के लिए औसतन साढ़े 11 लाख रुपये के हिसाब से तीन करोड़ रुपये से अधिक का किराया रेलवे को दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
निजी वाहनों से भी पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हर ट्रेन में औसतन 22 बोगियां, हर बोगी में न्यूनतम तीन सौ कार्यकर्ता होंगे। बरेली से दो ट्रेनें चलेंगी। इनमें से एक बरेली जंक्शन से व दूसरी को भोजीपुरा, नवाबगंज होते हुए वाया पीलीभीत लखनऊ तक ले जाने पर विचार किया जा रहा है।
अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, मेरठ और वाराणसी से दो-दो रैली स्पेशल ट्रेनें जबकि एक-एक ट्रेन सोनभद्र - मिर्जापुर, गोरखपुर, भटन, पनिहवां - सिसवां, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, चित्रकूट, ललितपुर - झांसी, कासगंज और बुलंदशहर-खुर्जा से चलेंगी। गाजियाबाद से भी दो ट्रेनें चलेंगी लेकिन उनमें से एक नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के कार्यकर्ताओं के लिए होगी।
प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि अधिकांश मामलों में विशेष ट्रेनों की व्यवस्था संबंधित डीआरएम के स्तर पर हो गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में बसों-चौपहिया वाहनों से भी पार्टीजन रैली में पहुंचेंगे।