फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   11 years old boy dead in well

एक रुपए की शर्त के खेल में चली गई जान

Mon, 24 Jun 2013 12:07 PM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
सहारनपुर/ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
11 years old boy dead in well

एक रुपए की शर्त के खेल में एक बच्चे की जान चली गई। शर्त थी एक कुएं में पड़ी बोतल को बाहर निकालने की। बोतल को निकालने के लिए एक 11 साल का बच्चा कुएं में उतर गया लेकिन बाहर नहीं आ सका। कुंए में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गंगोह के बुड्ढाखेड़ा का जुबैर शनिवार शाम को कुएं के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान बच्चों ने सूखे कुएं में झांका तो उन्हें एक खाली बोतल दिखाई दी।
विज्ञापन


बच्चों में शर्त लग गई कि जो भी कुएं से यह बोतल निकाल कर लाएगा उसे एक रुपया मिलेगा। काफी देर तक कई बच्चे शर्त जीतने के लिए कुएं में उतरने की बात करते रहे। आखिर में जुबैर शर्त जीतने के लिए कुएं में उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य बच्चे जुबैर के कुंए से बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक जब जुबैर बाहर नहीं निकला तो वे शोर मचाते हुए रोने-चिल्लाने लगे। इस पर वहां काफी लोग आ गए।

उन्होंने रस्सी की सहायता से जुबैर को बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed