फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Your Inverter Battery Can Be Blast By Doing These Mistakes

Inverter Battery: इन गलतियों से ब्लास्ट हो सकता है आपका इन्वर्टर, बचाव के लिए जरूर जान लें ये बातें

Wed, 10 May 2023 02:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 10 May 2023 02:30 PM IST
सार

क्या आपको इस बारे में पता है आपकी जरा सी लापरवाही के चलते इन्वर्टर की बैटरी ब्लास्ट हो सकती है। इन्वर्टर की बैटरी जितनी उपयोगी है, उतनी ही खतरनाक भी।

विज्ञापन
Your Inverter Battery Can Be Blast By Doing These Mistakes
Inverter Battery Blast Reason - फोटो : Istock

विस्तार

गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस सीजन में बिजली का उपयोग बढ़ने के कारण अक्सर हम लोगों को पावर कट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग पावर कट की समस्या से आजादी पाने के लिए अपने घरों में इन्वर्टर बैटरी को लगाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आपकी जरा सी लापरवाही के चलते इन्वर्टर की बैटरी ब्लास्ट हो सकती है। इन्वर्टर की बैटरी जितनी उपयोगी है, उतनी ही खतरनाक भी। ऐसे में अगर आपके घरों में इन्वर्टर बैटरी है, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें इन्वर्टर बैटरी के ब्लास्ट होने की खबर सामने निकलकर आई है। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान इन्वर्टर बैटरी का इस्तेमाल करते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं - 

विज्ञापन

वायरिंग

अगर आप अपने घरों में इन्वर्टर लगा रहे हैं। ऐसे में वायरिंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार हम पैसा बचाने के लिए सस्ती और खराब क्वालिटी की वायर लगा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शॉर्ट सर्किट का खतरा काफी बढ़ जाता है। आपकी इस गलती से इन्वर्टर के ब्लास्ट होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस कारण आपको इन्वर्टर के लिए अच्छी क्वालिटी की वायरिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। 

विज्ञापन

वाटर रीफिलिंग का रखें खास ध्यान

समय समय पर इन्वर्टर की बैटरी में पानी को डालना जरूरी है। अगर इन्वर्टर बैटरी का पानी सूख जाता है। इससे खतरा काफी बढ़ सकता है। पानी सूखने से बैटरी डैमेज हो सकती है। इस कारण बैटरी के ब्लास्ट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 

वेंटिलेशन का है अहम योगदान

इन्वर्टर को ऐसी जगह पर रखना जरूरी है, जहां पर उसको पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेशन मिलता रहे। अगर आप अपने इन्वर्टर को किसी ऐसी जगह पर रखते हैं, जहां पर वेंटिलेशन न मिलता हो। इस स्थिति में इन्वर्टर गर्म होकर ब्लास्ट कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed