फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Why AC Is Installed On The Top Of The Room

AC Facts: एसी दीवार के ऊपर की तरफ ही क्यों लगाए जाते हैं? नीचे क्यों नहीं? ये है वजह

Thu, 30 Jan 2025 06:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 06:24 PM IST
सार

क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर एसी को दीवार के ऊपर की तरफ क्यों लगाया जाता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Why AC Is Installed On The Top Of The Room
AC Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

AC Tips: गर्मियों से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। पिछले साल देश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी। इस कारण देशभर में बड़े पैमाने पर एसी की सेल हुई। एसी को जब भी हम अपने घर में लगवाते हैं, तो उस समय आपने इस बात पर गौर किया होगा कि उसको हमेशा दीवार पर ऊपर की तरफ ही लगाया जाता है? क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर एसी को दीवार के ऊपर की तरफ क्यों लगाया जाता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। एसी को दीवार की ऊपर की तरफ लगाए जाने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण छिपा हुआ है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। अगर एसी को दीवार की ऊपर की तरफ न लगाया जाए, तो वह ठीक ढंग से काम नहीं कर पाएगा। 

विज्ञापन

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एसी से जो हवा निकलती है वह काफी ठंडी होती है। ठंडी हवा भारी होती है इस कारण हमेशा ऊपर से नीचे की तरफ जाती है। एसी को दीवार की ऊपर की तरफ लगाने की वजह भी इसी से जुड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसी जब चलता है तो ऊपर से ठंडी हवा नीचे आकर पूरे कमरे में फैलती है। इससे कमरा ठंडा हो जाता है। वहीं जो गर्म हवा होती है वह हल्की होती है। इस कारण गर्म हवा नीचे से ऊपर की ओर जाती है। 

विज्ञापन

इसी चीज को ध्यान में रखकर हीटर को नीचे रखा जाता है। अगर आप एसी को नीचे की तरफ लगाते हैं, तो इससे होगा यह है कि ठंडी हवा केवल नीचे रह जाएगी। इस कारण केवल फर्श का एरिया ही ठंडा रहेगा। 

पूरे कमरे में ठंडी हवा नहीं फैल पाएगी। इससे कमरा अच्छे से ठंडा नहीं हो पाता है। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए एसी को दीवार की ऊपर की तरफ लगाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed