फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Which indian train earn the maximum revenue for indian railways

भारतीय रेलवे के लिए ये ट्रेनें करती हैं सबसे ज्यादा कमाई, हर साल कमाकर देती हैं इतने करोड़ रुपये

Fri, 28 Feb 2025 02:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 02:27 PM IST
सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय रेलवे के लिए कौन सी ट्रेन सबसे ज्यादा कमाई करती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

विज्ञापन
Which indian train earn the maximum revenue for indian railways
भारतीय रेलवे के लिए यह ट्रेन करती है सबसे ज्यादा कमाई - फोटो : AdobeStock

विस्तार

भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे अपनी कमाई यात्री किराये, माल ढुलाई और कई दूसरी सेवाओं के जरिए करता है। देश में कई ट्रेन ऐसी हैं, जो अपनी प्रीमियम सेवाओं, लंबी दूरी की यात्रा और ज्यादा किराये होने की वजह से हर साल भारतीय रेलवे के लिए अच्छी खासी कमाई करती हैं। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेनों की बात करें, तो राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख हैं। हाल ही में वंदे भारत जैसी ट्रेनों के आने के बाद रेलवे की अच्छी खासी कमाई हो रही है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय रेलवे के लिए कौन सी ट्रेन सबसे ज्यादा कमाई करती है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

विज्ञापन

Which indian train earn the maximum revenue for indian railways
भारतीय रेलवे के लिए यह ट्रेन करती है सबसे ज्यादा कमाई - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेनों की फेहरिस्त में सबसे ऊपर नाम राजधानी एक्सप्रेस का है। भारतीय रेलवे के लिए सबसे ज्यादा कमाई बैंगलोर राजधानी एक्सप्रेस करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Which indian train earn the maximum revenue for indian railways
भारतीय रेलवे के लिए यह ट्रेन करती है सबसे ज्यादा कमाई - फोटो : AdobeStock

साल 2022-23  की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेन ने भारतीय रेलवे को करीब 176 करोड़ रुपये कमाकर दिए। यह रकम काफी ज्यादा है। वहीं भारतीय रेलवे के लिए दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेन का नाम सियालदह राजधानी एक्सप्रेस है। 

IRCTC: गोवा घूमने के प्लान को पूरा कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतने किराये में मिल रही ये सुविधाएं

विज्ञापन

Which indian train earn the maximum revenue for indian railways
भारतीय रेलवे के लिए यह ट्रेन करती है सबसे ज्यादा कमाई - फोटो : AdobeStock

साल 2022-23 की रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेन ने भारतीय रेलवे के लिए करीब 128 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह ट्रेन कोलकाता को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ती है। 

Which indian train earn the maximum revenue for indian railways
भारतीय रेलवे के लिए यह ट्रेन करती है सबसे ज्यादा कमाई - फोटो : AdobeStock

साल 2022-23 में इस ट्रेन में करीब 509,164 यात्रियों ने सफर किया। वहीं बात भारतीय रेलवे के लिए तीसरे नंबर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेन की करें, तो उसका नाम डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस है। साल 2022-23 में इस ट्रेन ने भारतीय रेलवे को करीब 1,26,29,09,697 रुपये कमाकर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed