फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   What is horse power kya hai know how it is calculated

Horse Power: घोड़े की ताकत (हॉर्स पावर) से ही क्यों मापी जाती है इंजन की क्षमता? बेहद दिलचस्प है कहानी

Mon, 21 Apr 2025 04:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 04:16 PM IST
सार

Horse power kya haI: हॉर्स पावर क्या होता है? और इंजन की क्षमता और हॉर्स से मापे जाने के पीछे की वजह क्या है? आइए जानते हैं

विज्ञापन
What is horse power kya hai know how it is calculated
What is horse power - फोटो : Freepik

विस्तार

Horse power kya haI: आज के आधुनिक होते जीवन में गाड़ियां भी काफी आधुनिक होती जा रही हैं। तेज रफ्तार से चलने वाली कारें, ट्रक और दूसरी गाड़ियां कम समय में लंबी दूरी का सफर तय कर लेती हैं। हालांकि, इन गाड़ियों में इंजन लगा होता है, जिसकी क्षमता को हॉर्स पावर यानी घोड़े की ताकत से मापा जाता है। आपने कई बार सुना होगा कि 150 हॉर्सपावर की कार है, इस गाड़ी का इंजन 500 हॉर्स पावर है। वहीं हॉर्स पावर है क्या?

विज्ञापन


किसी गाड़ी की ताकत कितनी है उसे हॉर्स पावर की मदद से आसानी से समझा जा सकता है। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि इंजन की क्षमता को हॉर्स पावर में ही क्यों मापा जाता है? इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी छिपी हुई है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि हॉर्स पावर क्या होता है? और इंजन की क्षमता और हॉर्स से मापे जाने के पीछे की वजह क्या है? आइए जानते हैं - 

विज्ञापन

क्या है हॉर्स पावर?

हॉर्स पावर इंजन की क्षमता को मापने की एक यूनिट है। यह दर्शाता है कि इंजन कितना काम कितनी तेजी से कर सकता है। हॉर्स पावर नाम 18वीं शताब्दी में औद्योगिक क्रांति के समय स्कॉटलैंड के मशहूर वैज्ञानिक जेम्स वॉट ने दिया था। 

Car Tips For Summer: गर्मियों के सीजन में कार में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना धू-धू करके जल सकती है कार

भाप के इंजन के अविष्कार के बाद जेम्स वॉट को लगा कि इसके इंजन को मापने के लिए किसी ऐसी इकाई का उपयोग किया जाए, जिसे लोग आसानी से समझ सकें। यह वह समय था जब लोग घोड़े का इस्तेमाल भारी कामों को करने के लिए करते थे। 

विज्ञापन

इसी चीज को देखते हुए वॉट ने इंजन की क्षमता की तुलना घोड़े की शक्ति यानी हॉर्स पावर से की थी। इसी वजह से इंजन की क्षमता को मापने के लिए हॉर्स पावर का उपयोग किया जाने लगा। 

1 हॉर्स पावर से तात्पर्य एक घोड़े द्वारा 550 पाउंड वजन को 1 फुट प्रति सेकेंड की गति से ऊपर उठाने से है। इसे ही 1 HP कहा जाता है। अगर इसे मैकेनिकल ट्र्म देखते हैं तो 1 हॉर्स पावर 746 वॉट ऊर्जा प्रति सेकेंड के बराबर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed