फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Union Budget 2023 Digital Public Infrastructure Key Role in Agriculture and Farming Schemes Know Expectations

Budget 2023: डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर कृषि क्षेत्र में, क्या रहेगी सरकार की योजना? कैसे बदलेगा ढांचा

Wed, 01 Feb 2023 01:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 01:59 PM IST
सार

डिजिटलीकरण ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसे में सरकार ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को कृषि क्षेत्र में अमल करने के लिए कई बड़े एलान किए हैं। 

विज्ञापन
Union Budget 2023 Digital Public Infrastructure Key Role in Agriculture and Farming Schemes Know Expectations
Union Budget 2023-24 - फोटो : Istock

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन में वित्तीय वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश कर रही हैं। अमृतकाल के इस पहले बजट में वित्त मंत्री द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों को गति देने के लिए कई बड़े एलान किए जा रहे हैं। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण कृषि क्षेत्र को आगे प्रोत्साहित करने के लिए कई बड़े एलान कर रही हैं। डिजिटलीकरण ने देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। ऐसे में सरकार ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को कृषि क्षेत्र में अमल करने के लिए कई बड़े एलान किए हैं। 

विज्ञापन

इसको लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं बजट में की हैं। सरकार आने वाले साल में कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता देगी। 

पैन कार्ड बनेगा पहचान: अब केवाईसी के लिए पैन कार्ड का होगा इस्तेमाल, आधार कार्ड की नहीं पड़ेगी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर लाने का जिक्र बजट में किया गया है। इससे किसानों को फसल के आकलन करने में सहायता मिलेगी। इससे फसलों की गुणवत्ता बढ़ेगी। 

विज्ञापन

इसके अलावा सरकार ने एग्रीटेक सहायता को प्राथमिकता देने का भी जिक्र किया है। सरकार कृषि क्षेत्र में डिजिटल विकास पर जोर देगी। इससे किसानों की कई बड़ी समस्याओं का समाधान होगा। कृषि क्षेत्र को डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ने से किसानों को खेती करने में पहले के मुकाबले ज्याद सहूलियत मिलेगी।

कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर किया 20 लाख करोड़ रुपये

सरकार ने बजट में पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन को ध्यान में रखते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया है। इससे देशभर के करोड़ों किसानों को फायदा मिलेगा। सरकार के इस फैसले से कृषि क्षेत्र में नए स्टार्टअप्स शुरू होंगे। 

Budget 2023: भारत में खुलेंगे 3 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed