फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Single Use Plastic Ban from July know the side effects of Plastics

Single Use Plastic Ban: 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लग रहा बैन, जानिए प्लास्टिक के साइड इफेक्ट

Thu, 30 Jun 2022 06:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 06:53 PM IST
सार

Single Use Plastic Ban: 1 जुलाई से देश में प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के अंतर्गत प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं पर ये प्रतिबंध लगेगा।

विज्ञापन
Single Use Plastic Ban from July know the side effects of Plastics
Single Use Plastic Ban - फोटो : Istock

विस्तार

Single Use Plastic Ban: 1 जुलाई से देश में प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम के अंतर्गत प्लास्टिक की कुल 19 वस्तुओं पर ये प्रतिबंध लगेगा। इनमें थर्माकोल से बनी प्लेट, कप, गिलास, सिगरेट पैकेट की फिल्म, प्लास्टिक के झंडे, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, पुआल, ट्रे, मिठाई के बक्सों पर लपेटी जाने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड, गुब्बारे की छड़ें और आइसक्रीम पर लगने वाली स्टिक, क्रीम, कैंडी स्टिक और 100 माइक्रोन से कम के बैनर शामिल हैं। आज के समय हम लोग बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, प्लास्टिक के कई साइड इफेक्ट भी हैं। प्लास्टिक के निर्माण में जिन रसायनों का उपयोग किया जाता है। उनका काफी दुष्परिणाम हमारे शरीर पर पड़ता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्लास्टिक उपयोग के साइड इफेक्ट के बारे में -

विज्ञापन

प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करने से सीसा, कैडमियम और पारा जैसे हानिकारक रसायन का सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। इनके प्रभाव से कैंसर, जन्मजात विकलांगता, बचपन में बच्चों का विकास नकारात्मक ढंग से प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक से जुड़ी कई वस्तुओं या खाद्य पैकेजिंग में BPA या स्वास्थ्य बिस्फेनाल ए जैसे कई विषाक्त पदार्थ पाए जाते हैं। शरीर के भीतर जाने के बाद ये गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे व्यक्ति को हाइपोथायरायडिज्म हो सकता है।

विज्ञापन

यही नहीं प्लास्टिक का ज्यादा उपयोग करने से व्यक्ति के भीतर दमा, तंत्रिका और मस्तिष्क से जुड़ी समस्या, गुर्दों की बीमारी आदि जन्म ले सकती है। आपको प्लास्टिक से होने वाले इन खतरों के बारे में पता होना जरूरी है।

प्लास्टिक का जितना हो सके उतना कम उपयोग करें। बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर स्वास्थ्य के साथ साथ पर्यावरण भी दूषित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed