Ration Card Alert: सावधान! तुरंत ऐसे करें चेक, कहीं राशन कार्ड से आपका भी तो नहीं कट गया है नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ration Card Alert: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। इनमें स्वास्थ्य, बीमा, पेंशन और आवास जैसी कई योजनाएं शामिल हैं, जिनका लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। इसी तरह एक योजना है राशन कार्ड योजना, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को सस्ता व मुफ्त राशन तक मुहैया कराया जाता है। इसका लाभ शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित गांवों तक में लोग लेते हैं।
इसमें एक राशन कार्ड बनाया जाता है, जिसमें परिवार के सदस्यों के नाम होते हैं। वहीं, सरकार अपनी इस लिस्ट को समय-समय पर अपडेट करती रहती है। ऐसे में आपको चेक करते रहना चाहिए कि कहीं आपके किसी सदस्य का नाम तो राशन कार्ड से नहीं कट गया है। तो चलिए इसे चेक करने के सरल तरीके के बारे में जानते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
नाम कटा है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी जानना है कि कहीं आपके राशन कार्ड से आपका या आपके घर के किसी सदस्य का नाम तो नहीं कट गया है, तो ऐसे में आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा।
स्टेप 2
- अब आपको यहां पर राशन कार्ड वाला ऑप्शन चुन लेना है। फिर आपको 'Ration Card Details On State Portals' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 3
- इसके बाद आपको अपना राज्य चुन लेना है, जहां का आपका राशन कार्ड है। फिर आपको अपना जिला चुनना है। अब आगे बढ़ते हुए अपना ब्लॉक भी चुन लें।
स्टेप 4
- फिर आपको अपनी पंचायत भी चुननी है। इसके बाद यहां पर अपनी राशन के दुकानदार का नाम और राशन कार्ड के प्रकार को भी बताना है।
स्टेप 5
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने एक लिस्ट आई है। दरअसल, ये वो लिस्ट है जो राशन कार्डधारकों की है। इसमें आपको अपना या अपने परिवार के सदस्य का नाम सर्च करना है।
स्टेप 6
- अगर इस लिस्ट में नाम नहीं है, तो यानी आपका नाम राशन कार्ड से कट चुका है और ऐसे में आपको राशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर आप नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो आपको संबंधित कार्यालय में या अपने राशन डीलर से मिलना होता है।