फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Ration Card Alert: how to check your name in ration card list

Ration Card Alert: सावधान! तुरंत ऐसे करें चेक, कहीं राशन कार्ड से आपका भी तो नहीं कट गया है नाम

Mon, 19 Dec 2022 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Dec 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
Ration Card Alert: how to check your name in ration card list
कैसे पता करें कि राशन कार्ड से नाम कट गया है? - फोटो : istock

Ration Card Alert: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। इनमें स्वास्थ्य, बीमा, पेंशन और आवास जैसी कई योजनाएं शामिल हैं, जिनका लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। इसी तरह एक योजना है राशन कार्ड योजना, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को सस्ता व मुफ्त राशन तक मुहैया कराया जाता है। इसका लाभ शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित गांवों तक में लोग लेते हैं।

विज्ञापन


इसमें एक राशन कार्ड बनाया जाता है, जिसमें परिवार के सदस्यों के नाम होते हैं। वहीं, सरकार अपनी इस लिस्ट को समय-समय पर अपडेट करती रहती है। ऐसे में आपको चेक करते रहना चाहिए कि कहीं आपके किसी सदस्य का नाम तो राशन कार्ड से नहीं कट गया है। तो चलिए इसे चेक करने के सरल तरीके के बारे में जानते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन


नाम कटा है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी जानना है कि कहीं आपके राशन कार्ड से आपका या आपके घर के किसी सदस्य का नाम तो नहीं कट गया है, तो ऐसे में आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


स्टेप 2

  • अब आपको यहां पर राशन कार्ड वाला ऑप्शन चुन लेना है। फिर आपको 'Ration Card Details On State Portals' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।


स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपना राज्य चुन लेना है, जहां का आपका राशन कार्ड है। फिर आपको अपना जिला चुनना है। अब आगे बढ़ते हुए अपना ब्लॉक भी चुन लें।


स्टेप 4

  • फिर आपको अपनी पंचायत भी चुननी है। इसके बाद यहां पर अपनी राशन के दुकानदार का नाम और राशन कार्ड के प्रकार को भी बताना है।


स्टेप 5

  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने एक लिस्ट आई है। दरअसल, ये वो लिस्ट है जो राशन कार्डधारकों की है। इसमें आपको अपना या अपने परिवार के सदस्य का नाम सर्च करना है।


स्टेप 6

  • अगर इस लिस्ट में नाम नहीं है, तो यानी आपका नाम राशन कार्ड से कट चुका है और ऐसे में आपको राशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। अगर आप नाम जुड़वाना चाहते हैं, तो आपको संबंधित कार्यालय में या अपने राशन डीलर से मिलना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed